शराब में पानी मिलाते सुपरवाइजर पकड़ाया …आरोपी बर्खास्त..अधिकारी ने दिया जांच का आदेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—शराब में पानी मिलावट करते वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी विभाग ने तत्काल एक्शन लिया है। कर्मचारी सुपरवाइजर रूपेश लूनिया को विभाग ने तत्काल बर्खास्त किया है। सहायक आबकारी अधिकारी ने बताया कि रूपेश शहर के अलग अलग दुकानों में काम कर चुका है। पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किस दुकान का और कितना पुराना है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

                  पिछले दो एक दिनों से सोशल मीडिया में शराब में पानी मिलाते एक विडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को आबकारी विभाग ने गंभीरता से लिया है। सहायक आबकारी अधिकारी ने बताया कि वायरल वीडियो किस दुकान का और कितना पुराना है। पता लगाया जा रहा है। बहरहाल वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति का नाम रूपेश लूनिया है। लूनिया इस समय रिंग रोड स्वदेशी प्लाजा के पास स्थित दुकान का सुपरवाइजर है। रूपेश को तत्काल बर्खास्त किया गया है।

                      आबकारी अधिकारी ने यह भी बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति इसके पहले शहर के अन्य दुकानों में भी सेवा दे चुका है। ऐसी ही तमाम गतिविधियों पर अँकुश लगाने को लेकर सभी शासकीय दुकानों में सीसीटीवी लगाया गया है। समय समय पर सीसीटीवी की जांच पड़ताल होती है। दोषियों के खिलाफ एक्शन भी लिया जाता है।

                     रूपेश लूनिया को मिलाकर अप्रैल से अब तक 9 मामलों में कुल 32 लोगों को बर्खास्त किया गया है। बर्खास्त सभी लोगों को ब्लैकलिस्टेड भी किया गया है। ऐसे लोगों को अब विभाग में कही भी सेवा का अवसर नहीं दिया जाएगा। वीडियो वायरल होने के बाद सभी दुकानों में जांच पड़ताल को तेज किया गया है। गुणवत्ता की भी जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ भी हो रही है। जरूरत पड़ने पर पुलिस एक्शन भी लिया जा सकता है।

close