संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण शिक्षा संभाग बस्तर ने जिले के शैक्षणिक संस्थाओं व कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

Shri Mi
2 Min Read

नारायणपुर- संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण शिक्षा संभाग बस्तर, आरपी आदित्य द्वारा बीते दिन जिले के शैक्षणिक संस्थाओं व कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें विकासखण्ड नारायणपुर के अन्तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौड़ाई, स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छोटेडोंगर एवं विकासखण्ड ओरछा के अन्तर्गत पोर्टा केबिन ओरछा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ओरछा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओरछा, कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी ओरछा में कर्मचारी सेवापुस्तिका, केशबुक, लेंजर, स्टाक पंजी, अवलोकन कर आवश्यक निर्धारित प्रारुप अपूर्ण वाले स्थान पर पूर्ण करने के आवश्यक निर्देश दिये गये। 

संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण शिक्षा संभाग बस्तर, आरपी आदित्य ने सभी संस्थाओं व कार्यालय में पेयजल व्यवस्था, जाति प्रमाण पत्र, गणवेश, पुस्तक, सरस्वती सायकल, शिष्यवृत्ति, भवन निर्माण स्थिति की जानकारी लेते हुये सभी कक्षाओं का अवलोकन संचालक द्वारा करते हुये छात्र  छात्राओं से भौतिकी, गणित एवं अन्य विषय पर चर्चा करते हुये अध्यापन कार्य कराया गया। साथ ही धान खरीदी केन्द्र ओरछा, हाट बाजार क्लीनिक का अवलोकन करते हुये आवश्यक जानकारी ली एवं सभी कार्याे को सुचारु रुप से संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक, श्री पी.एस. पाण्डे, सहायक संचालक, श्री जोगेन्द्र जोशी, श्री एम. के. देहारी, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, नारायणपुर, श्री जीबी रेड्डी, जिला मिशन समन्वयक (रागाशिमि), श्री डीबी रावटे, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड ओरछा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close