पुलिस कप्तान का औचक निरीक्षण..पुलिस कप्तान का निर्देश..तत्काल करें कार्रवाई..पेंडिंग बर्दास्त नहीं

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—देर शाम पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल कुछ अधिकारियों के साथ सरकन्डा थाना औचक पहुंचे। पुलिस कप्तान को देखते ही थाना में हलचल मच गयी। पुलिस कप्तान ने सकरी थाना का भी निरीक्षण किया। दोनों जगह अपराधिक प्रकरणों को खंगाला। साथ ही व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त रखने का निर्देश भी दिया।
 
                 पुलिस के आलाधिकारियों ने सोमवार को शहर के थानों का टीम बनाकर औचक निरीक्षण किया। अभियान के तहत पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल बिना किसी प्रकार की जानकारी दिए सरकन्डा और सकरी थाना में धावा बोता। 
 
       सरकन्डा थाने में पुलिस कप्तान को पाकर स्टाफ हलचल मच गयी। इस दौरान  प्रशांत अग्रवाल ने थाने की एक एक गतिविधियों को गंभीरता से लिया। लंबित प्रकरणों को खत्म करने के साथ ही अपराधिक मामलों में नकेल कसने की बात कही। स्टाफ के कर्मचारियों को अनुशासन और हेल्थ का पाठ भी पढ़ाया। उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। फरियादी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने को कहा।
  
              सरकन्डा थाना निरीक्षण के बाद पुलिस कप्तान सीधे सकरी थाना पहुंचे। पुलिस कप्तान के अचानक पहुंचने से थाना में मौजूद जवान हतप्रभ नजर आए। इस दौरान पुलिस कप्तान ने फाइलों को खंगाला। स्टाफ से संवाद किया। लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर फटकारा भी।
 
               दोनों जगह पुलिस कप्तान ने विवेचकों को सख्त निर्देश दिया कि पेंडिंग अपराधों का जल्द से जल्द निराकरण करें। शिकायतों की समीक्षा तत्काल की जाए।
close