शनि और सूर्य देव की कुंभ राशि में बनेगी युति, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Shri Mi
3 Min Read

Shani And Surya Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके युति बनाते हैं। इस युति का प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 13 फरवरी को कुंभ राशि में कर्मफल दाता शनि और ग्रहों के राजा सूर्य देव की युति बने जा रही है।जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशि ऐसी हैं, जिनको इस अवधि में अच्छा धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

Join Our WhatsApp Group Join Now

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और सूर्य की युति लाभदायक साबित हो सकती है। क्योंकि आपकी यह योग आप लोगों की गोचर कुंडली के 11वें भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस अवधि में आप कई माध्यम से धन कमा सकते हैं। साथ ही इस समय आपको पुराने निवेश से भी धनलाभ हो सकता है। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करना चाहते हैं वो कर सकते हैं समय अनुकूल है। वहीं इस समय आप पार्टनरशिप का काम शुरू कर सकते हैं। साथ ही व्यापार में किसी महत्वपूर्ण योजना को लागू करने के लिए समय अनुकूल है।

कन्या राशि (Cancer Zodiac)

सूर्य और शनि की युति आप लोगों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से छठे स्थान में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आप शत्रुओं पर विजय पा सकते हैं। इस अवधि में आपका साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। वहीं इस दौरान आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं कारोबार विस्तार के लिए बनाई गई योजनाओं को पूरा करने के लिए समय बेहतर है। अगर आप रोजगार में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो कार्यों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको किसी पुरानी बीमारी से निजात मिल सकती है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और शनि की युति अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में बनेगी, जिसे संतान और प्रेम- संबंध का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं जो लोग संतान पाने की इच्छा रखते हैं, उनकी मुराद भी पूरी हो सकती हैं। नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं की इच्छा इस अवधि में पूरी हो सकती है। साथ ही निवेश से भी आप संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close