Surya Gochar 2023: 14 जनवरी से इन 3 राशियों को मिल सकती है करियर और कारोबार में तरक्की

Shri Mi
3 Min Read

Surya Gochar 2023- ग्रहों के राजा सूर्य देव कल यानि की 14 जनवरी 2023 को राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य के स्थान बदलने का लाभ कई राशियों के जातकों को मिल सकता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य देव को देवता माना गया है। सूर्य देव को आत्मा का कारक भी माना गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव 14 जनवरी 2023 को रात 8 बजकर 22 मिनट पर शनिदेव की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव को गरिमा, स्वाभिमान, अहंकार और करियर आदि का कारक माना जाता है। सूर्य देव के गोचर से कई राशियों के जातकों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि सूर्य देव के मकर राशि में जानें से किन-किन राशियों के जातकों को लाभ हो सकता है।

मेष राशि (Surya Gochar January 2023)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव पांचवें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों की कुंडली में गोचर के समय सूर्य देव दसवें भाव में विराजमान होंगे। जातकों को पेशेवर जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किए गए मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा हो सकता है। परीक्षा का परिणाम उनके पक्ष में आ सकता है।

कन्या राशि (Grah Gochar January 2023)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों की कुंडली में सूर्य देव पांचवें भाव में गोचर करेंगे। आपकी सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और आर्थिक लाभ भी मिल सकता है। छात्र जातकों को भी सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। विदेश में पढ़ाई की योजना बना रहे छात्रों को भी सूर्य देव का साथ मिल सकता है और उनकी योजना सफल हो सकती है।

धनु राशि (Gochar January 2023)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव नौवें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों की कुंडली में सूर्य देव दूसरे भाव में गोचर करेंगे। आप परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है और आप पैसों की भी बचत करने में सक्षम हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग भी आपको मिल सकता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close