चोरी का संदेह..दो सगे भाइयों ने संदेही पर जानलेवा हमला किया..वीडियो किया वायरल..दोनो गिरफ्तार 

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-सरकंडा पुलिस ने चोरी के संदेह पर जानलेवा हमला और मारपीट के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद पुलिस कप्तान के निर्देश पर दोनो को पतासाजी के बाद पकड़ा गया। पुलिस ने दोनो के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 307, और 34 का अपराध दर्ज किया है। पकड़े गए दोनो आरोपिोयं का नाम मनोज वर्मा और भरत वर्मा है। दोनो मेलापारा चांटीडीह के निवासी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 सरकन्डा पुलिस के अनुसार प्रदीप साहू ने 1 सितम्बर को रिपोर्ट दर्ज कराया। अपनी शिकायत में प्रार्थी ने बताया कि 31 अगस्त की सुबह करीब 9  बजे अपने घर मे था। रामायण चौक निवासी मनोज वर्मा और  भरत वर्मा घर के पास आये। बुलाकर अपने साथ रामायण चौक के पास सुनसान गली मे ले गए। इसके बाद दोनों ने आरोप लगाया कि उनके घर में चोरी करने घुसा था। और इसके दोनों गाली गलौच कर मारना पीटना शुरू कर दिया। अपने पास रखे रबर का पट्टा, लाठी, ईंट के टुकडे और लात घुसां से जमकर मारापीटा। जानलेवना मारपीट में बांये हाथ, पीठ, दोनो जांघ, गर्दन एवं कमर मे चोट आयी है।


                      पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अपराध दर्ज किया। मामले को विवेचना में लेकर आरोपियों की पता साजी शुरू हुई। विवेचना के दौरान जानकारी मिल ीकि आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में अभियान चलाकर दोनों को गिऱफ्तार किया गया। 


           पूछताछ के दौरान दोनों ने जुर्म स्वीकार किया। कब्जे से घटना में प्रयुक्त रबर का पट्टा, लाठी, ईंट के टूकडे को जब्त किया गया। आरोपियो को गिरफतारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी बी आर सिन्हा, देवेन्द्र तिवारी, सोनूपाल, अविनाश कश्यप, भागवत चन्द्राकर, मनीष वाल्मिकी का विशेष योगदान रहा।

close