काउ कैचर में बैठाकर शौच करने वालों का अपमान..कांग्रेसियों का आरोप…महिलाओं के साथ हुआ दुर्व्यवहार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20170912-WA0013बिलासपुर— बिलासपुर विधानसभा युवा कांग्रेस नेताओं ने आज नगर निगम के स्वच्छता अभियान के तरीकों का विरोध किया है। कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेजबाजी की। एडिश्नल कलेक्टर के.डी.कुजाम को लिखित शिकायत कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। युवा कांग्रेस नेताओं ने बताया कि निगम कर्मचारी खुले में शौच करने वालों को काउ कैचर में बैठाकर शहर से बाहर छोड़ रहे हैं। खुले में शौच करती पायी गयी महिलाओं के खिलाफ पुरूष कर्मचारी कार्रवाई कर रहे हैं। इस प्रकार की हरकतों पर जल्द से जल्द पाबंदी लगाने की जरूरत है। युवा कांग्रेसियों ने स्वच्छता अभियान को जरूरी बताया। लेकिन इस प्रकार की होने वाली गतिविधियों का विरोध किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  अच्छी खासी संख्या में बिलासपुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवा नायडू के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे कांग्रेसियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एडिश्नल कलेक्टर कुंजाम को युवा कांग्रेसियों ने लिखित शिकायत में बताया कि अरपा या आस पास खुले मैदान में शौच करने वालों के साथ निगम प्रशासन अमानवीय व्यवहार कर रहा है। खुले में शौच करते पाए गए लोगों के साथ निगम कर्मचारी मारपीट कर रहे हैं। कान पकड़वा कर उठाबैठक करवा रहे हैं।

                        शिवा नायडू ने अतिरिक्त कलेक्टर को बताया कि निगम कर्मचारियों ने मानवता की सारी हदों को पार कर दिया है। खुले में शौच करते पाए गए लोगों को काउ कैचर में बैठाकर शहर के बाहर छोड़ा जा रहा है। युवा कांग्रेसियों के अनुसार खुले में शौच करती महिलाओं को पुरूष कर्मचारी पकड़ रहे हैं। महिलाओं को खुलेआम शर्मिन्दा किया जा रहा है। युवा कांग्रेसियों ने महापौर को निशाना बनाते हुए कहा कि निगम प्रशासन की मानवीय संवदेना शून्य हो चुकी है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में निजता का उल्लंघन किया जा रहा है। इसलिए ऐसे बेशर्म कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर हो।

                                           इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के स्वच्छता अभियान का भी समर्थन किया। युवा नेताओं ने बताया कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाना ना केवल प्रशासन बल्कि एक नागरिकों का कर्तव्य है। लेकिन इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को समझाने का प्रयास किया जाए कि गंदगी जीवन के लिए कितनी हानिकारक है। हम लोग भी अभियान का समर्थन करेंगे। कांग्रेसियों ने निगम कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

close