स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल में जैव विविधता विषय पर व्याख्यान सम्पन्न

Shri Mi
3 Min Read

जशपुर नगर।स्वामी आत्मानंद शा. उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम नवीन आदर्श उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जशपुर नगर में प्रत्येक शनिवार को होने वाली विविध गतिविधियों के अंतर्गत जैव विविधता विषय पर व्याख्यान का आयोजन विद्यालय के सभागार में किया गया. इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को विद्यालय में विविध गतिविधियों के अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और जिससे बच्चों में जैव विविधता के प्रति जागरूकता उत्पन्न हो सके और वे इसके संरक्षण की दिशा में कार्य कर सकें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वक्ता ने कहा कि पृथ्वी पर आज लाखों विशिष्ट जैविक प्रजातियों के रूप में जीवन उपस्थित है, जैव विविधता के कारण ही हमारे जीवन की संपूर्ण आवश्यकताओं की पूर्ति होती है। मुख्य वक्ता के द्वारा जैव विविधता के अर्थ की विस्तृत व्याख्या की गई । उनके द्वारा जैव विविधता के प्रकारों के विषय में बताया गया, उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण असंतुलन के कारण पारिस्थितिक तंत्र पर बुरा प्रभाव पढ़ रहा है जिससे हमारे मानव जाति के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।

बहुत सारी प्रजातियां विलुप्त हो गयी है जैसे 1952 में भारत से चीते की प्रजाति विलुप्त हो गई । सभी वनस्पति व जीव जंतुओं का अपना एक विशिष्ट महत्त्व होता है। सभी पारिस्थितिक तंत्र पृथ्वी पर जीवन चक्र को आगे बढ़ाने अहम भूमिका निभाते है इसलिए हम सभी मनुष्य की जिम्मेदारी बनती है कि इनके संरक्षण के लिए काम करते रहें। उन्होंने बताया कि विश्व के 8% जैव विविधता हमारे देश में पाया जाता है ।

उन्होंने बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रतिदिन 27 और प्रति वर्ष दस हजार जीव जंतु और वनस्पति विलुप्त हो रहे है जो चिंता का विषय है। यदि इस पर अंकुश नही लगा तो 21 वीं शताब्दी के अंत तक पूरी पृथ्वी से पचास प्रतिशत जीव जंतु और वनस्पति विलुप्त हो जायेंगे। इस व्याख्यान के द्वारा बच्चों में जैव विविधता विषय पर गहराई से समझ विकसित करते हुए उन्हें उनके उत्तरदायित्व का भी बोध कराया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक महेश गुप्ता, सुखेश्वर भगत, एकता मिश्रा, सादिया जबी, अंजू वंदना तिर्की, जयेश टोपनो आदि की मुख्य भूमिका रही

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close