तखतपुर में सायकल यात्रा का स्वागत..युवा नेताओं ने कहा…बेरोजगारों को मिलेगा न्याय

IMG-20171212-WA0019तखतपुर– जोगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोगी लाओ…नौकरी पाओ के साथ सायकल यात्रा का आगाज किया। बिलासपुर जिले के तखतपुर में विधानसभा अध्यक्ष बिहारी सिंह डोडर और डिकेश डहरिया की अगुवाई में जोगी कांग्रेस की सायकल यात्रा निकली। डोडर ने बताया कि समय आ गया है कि सरकार को बदला जाए। वैभवशाली प्रदेश निर्माण में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले।

Join WhatsApp Group Join Now

             तखतपुर में सायकल यात्रा के दौरान युवा जिला अध्यक्ष डिकेश डहरिया ने बताया कि सायकल यात्रा का आयोजन छत्त्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रो में एक साथ आयोजित की गयी है। जोगी कांग्रेस कार्यकर्ता सायकल यात्रा कर जनता को परिवर्तन का संदेश देंगे। पढ़े लिखे बेरोजगार युवकों को जगाएंगे। डिकेश ने बताया कि तखतपुर सायकल यात्रा में युवा जनता कांग्रेस और छात्र संगठन कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय लोग भी शामिल हुए हैं।

                  तखतपुर विधानसभा अध्यक्ष युवा बिहारी सिंग टोडर ने बताया कि सायकल यात्रा का मुख्य उद्देश्य हताश बेरोजगार जवानों को जगाना है। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी जोगी के निर्देश पर पर जनता कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छत्त्तीसगढ़ के 20 लाख युवा बेरोजगार साथियो को रोजगार दिलाने का संंकल्प लिया है। डोडर ने बताया कि आउटसोर्सिंग का हर मोर्चे पर विरोध किया जाएगा। आज के ही दिन 14 साल पहले छत्त्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनीं थी। तब से आज तक छत्त्तीसगढ़ के भोली भाली जनता और युवाओं का शोषण किया जा रहा है। यात्रा के माधयम से कार्यकर्ता जनता को बताएंगे कि निराश होने की जरूरत नहीं है…क्योंकि वर्तमान सरकार की ऊल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सायकल यात्रा मंडी चौक से होकर बेलसरी में खत्म हुई।

             सायकल यात्रा में डिकेश डहरिया , राजेश सोनी, समीर अहमद , आनद श्रीवास, विनोद घृतलहरे , सुनील जांगड़े, यज्ञ देवांगन, अमित साहू, प्रदीप कुर्रे , प्रकास बंजारे, अनिल जांगड़े, महावीर ,विश्राम सूर्यवंसी, योगेश साहू समेत स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close