जांजगीर-चांपा के नए कलेक्टर तारण सिन्हा ने CM भूपेश को भेंट की अपने आलेखों की किताब,”अब के पहले अब के बाद” के प्रकाशन के लिए बधाई

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और जांजगीर-चांपा जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने मुलाकात कर उन्हें अपने आलेखों की किताब “अब के पहले अब के बाद” भेंट की। इससे पहले वे राजनांदगांव जिला कलेक्टर का दायित्व संभाल रहे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किताब के प्रकाशन पर श्री तारन प्रकाश सिन्हा को बधाई दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वाणी प्रकाशन द्वारा हाल ही में प्रकाशित श्री सिन्हा के आलेखों के संग्रह “अब के पहले अब के बाद” में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, ग्रामीण जीवन, स्थानीय कला, आजीविका, प्रशासन, प्रबन्धन, अर्थ व्यवस्था, लोक परंपराएं, मान्यताएं, पौराणिक किंवदन्तियां, स्वास्थ्य और कृषि से लेकर प्रायः सभी प्रकार के आलेख समाहित हैं। इन आलेखों में श्री सिन्हा ने कोविड काल से पहले और कोविड काल के बाद की दुनिया में घटित विभिन्न घटनाक्रमों को सामाजिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टिकोणों से विवेचित किया है। इस किताब के दो भाग हैं। पहले भाग में शासकीय योजनाओं से संबंधित लेख और दूसरे भाग में अन्य समसामयिक विषयों से संबंधित लेख प्रकाशित किए गए हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close