टारगेट 10 लाख..कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों की हुई बैठक..नेताओं ने कहा..बिना काम,पद नहीं

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— कांग्रेस कार्यालय में प्रभारियों की मौजूदगी के साथ  जिला कांग्रेस शहर और ग्रामीण अध्यक्षों की उपस्थिति में सदस्य्ता अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई । बैठक में बूथ कमेटी की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारियों और ब्लाक अध्यक्ष इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित हुए। 
     
              बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य नहीं तो पद नहीं की तर्ज पर काम किया जाएगा। मौके पर बूथ कमेटी के गठन और सदस्यता आभियान को लेकर ब्लाक अध्यक्षों के कार्यों का मूल्यांकन भी किया गया।
 
            अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे  छत्तीसगढ़ में 10 लाख सदस्य बनाने का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने निर्देश दिया है। इसी क्रम में अभियान को जिले में सफल बनाने कांग्रेस पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं की कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। जिला कॉग्रेस  अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बिलासपुर जिले में सक्रिय कांग्रेसियों को अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा। विजय ने कहा कि प्रतिभा और मेहनत की नीयत से ब्लाक स्तर पर प्रभारी बनाकर  लक्ष्य प्राप्ति के साथ काम करना होगा।
 
           इस दौरान जिला कांग्रेस ग्रा्मीण अध्यक्ष ने कांग्रेसियों को समन्वय और समांजस्य के साथ अभिायन को सफल बनाने की बात कही।सभी ब्लाक अध्यक्षों की तैयारियों को लेकर चर्चा भी हुई। ब्लाक अध्यक्षकों ने बारी बारी से वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के सामने रिपोर्ट कार्ड पेश किया। बैठक में केशरवानी के अलावा प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, जिले के संगंठन प्रभारी चुन्नी लाल साहू,शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ,पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, सीमा पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित हुई।
 
           जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि कमेटी अन्तर्गत काम नही करने वाले  पदाधिकारियो और ब्लाक अध्यक्षों को चलता किया जाएगा। बलाक कांग्रेस के अलावा नगरी क्षेत्रो में भी कांग्रेस की जड़ को मजबूत करना है।
 
30 जनवरी को रिपोर्ट पेश करने मियाद
    
              बैठक में बारी बारी से सभी ब्लाक अध्यक्षों ने सदस्यता अभियान समेत बूथ प्रबंधकों की जानकारी को वरिष्ठ नेताओं के सामने पेश किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण ने कहा कि ईगो की टकराहट से बचते हुए हमें मिलजुलकर काम करना है। प्रभारी के साथ बातचीत कर सभी को जिम्मेदारी देना है। तीस जनवरी को सभी लोगों को सदस्यता अभियान की पर्ची को किसी भी सूरत में जमा करना होगा। 
 
सदस्यता एवम बूथ प्रभारीयो की नियुक्ति
 
                विजय ने बताया कि वर्तमान में जिले के उपाध्यक्ष और महामत्रियो को प्रभारी बनाया गया है।प्रत्येक ब्लाक में संयुक्त महामंत्री, संयुक्त सचिव को जोन का प्रभारी भी बनाया जाएगा।
 
प्रभारियों के नाम और जिम्मेदारी
 
जिला समन्वयक  कंट्रोल रूम प्रभारी कांग्रेस भवन)—जगदीश कौशिक, मोहम्मद  जस्सास,अमृतांश शुक्ला।  कोटा ब्लाक प्रभारी–नीरज जायसवाल. संतोष गर्ग, बिहारी टोडर। रतनपुर शहर- शेख निजामुद्दीन,विनय शुक्ला, हर्ष शर्मा। बेलगहना ब्लाक-आशीष शर्मा, गणेश कश्यप, सुजीत मिश्रा। रतनपुर ग्रामीण-धनंजय सिंह, पप्पू साहू, शीतल दास मानिकपुरी। बेलतरा ब्लाक-अंकित गौरहा, पिनाल उपवेजा, महेन्द्र गडेवाल। बिल्हा ब्लाक-अनिल सिह चौहान, मनोज पाण्डेय,बृजेश शर्मा, हजारी लाल भारद्वाज। तिफरा शहर-नाजिम खान,अमित यादव, पवन साहू। मस्तुरी ब्लाक- संदीप यादव, राहुल सोनवानी ,संदीप खांडे, प्रमोद जायसवाल। सीपत ब्लाक-शंकर यादव, राजेश्वर भार्गव,संतोष दुबे। तखतपुर ब्लाक- जितेंद्र पाण्डेय, सुनील शुक्ला,शिव बालक कौशिक,मुन्ना श्रीवास। सकरी ब्लाक-राकेश तिवारी,मनीष तिवारी,मीनू सुमंत यादव,त्रिभुवन साहू।तखतपुर नगर-अभिषेक सिंह,आत्मजीत मक्कड़,राजकुमार तिवारी,राजेश देवांगन। बोदरी नगर पंचायत-देवी सिंह,विजय वर्मा,अभिषेक दुबे। बिल्हा नगर पंचायत- विनोद दिवाकर, विमल अग्रवाल, बृजेश दुबे,। मल्हार नगर पंचायत- श्याम कश्यप,गौरीशंकर यादव,अमित पांडेय। कोटा नगर पंचायत- आनन्द जायसवाल,अनिल शुक्ला,आक्रोश त्रिवेदी,सुभाष अग्रवाल,। रतनपुर ग्रामीण (zone)- वादिर खान, रवि परिहार, कृष्णा साहू।
TAGGED:
close