सूने मकान को बनाया निशाना..मुख्य आरोपी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार..चोरी का सामान भी बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर– सिविल लाइन पुलिस ने मंगला चौक स्थित गुरूदेव कालोनी निवासी राजेश तिवा्री की शिकायत पर अपराध दर्ज करने के बाद मुख्य आरोपी समेत चोरी के अपराध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
            सिविल लाइन थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि मंगला चौक गुरूदेव कालोनी निवासी राजेश तिवारी ने चोरी का अपराध दर्ज कराया। रायपुर निवासी राजेश तिवारी ने बताया कि उनका सका मकान गुरूदेव कालोनी  में है। पडोसी ने 5 नवम्बर 2021 को फोन कर बताया कि मकान की खिडकी निकली हुई है। राजेश की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया।
 
          वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पतासजाी के दौरान मुखबीर ने बताया कि गोलु दास मानिकपुरी घर से जुड़ी चोरी का सामान बेच रहा है। जानकारी मिलते ही गोलुदास को हिरासत में लिया गया। पुछताछ के दौरान गोलू ने सूने घर से सेनेटरी समेत तमाम सामानों की चोरी की बात को कबूल किया।
 
          गोलूदास ने बताया कि चोरी किये समान को बेच दिया है। पुलिस ने गोलू की निशानदेही पर खरीददारों से पूछताछ की। सभी जगह से 7 नग लडकी दरवाजा, 2 नग प्लास्टिक पानी टंकी, 3 एक नग टेक्समो कम्पनी का टुल्लु पंप, 14 नग नल की टोटी, एल्युमिनियम की खिडीकी की बिट, 3 नग सिलिंग फेन, 4 नग 1इंच वाला पाईप समान जब्त किया गया।
 
         पूछताछ के बाद कुल मुख्य आरोपी समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। 
 
पकड़े गए आरोपियों के नाम
 
सामान चोरी का आरोपी गोलु दास मानिकपुरी निवासी उस्लापुर के अलावा पुलिस ने चार खरीदारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए खरीदारों के नाम धर्मेंद्र गेंदले निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा, अजय मसीह निवासी देवांगन पारा अमेरी,नारायण पात्रे निवासी बजरंग नगर सिरगिट्टी,सुनीता निर्मलकर निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close