वर्ग तीन शिक्षकों की होगी पदोन्नति….राउत का अश्वासन..क्रमोन्नत वेतनमान के अलावा देंगे 4 प्रतिशत डीए

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
IMG-20171012-WA0043बिलासपुर— पंचायत एवं नगर निगम सहायक शिक्षक कल्याण संघ का प्रतिनिधिमंडल विभाग के अपर मुख्य सचिव राउत से महानदी भवन में मुलाकात की है । अपर मुख्य सचिव राऊत ने शिक्षक कल्याण संघ को आश्वासन दिया है कि जल्द ही वर्ग तीन के शिक्षकों को वर्ग दो के पद पर पदोन्नति किया जाएगा। राउत ने आश्वासन दिया है कि 10 साल की नौकरी पूरी कर चुके शिक्षक पंचायत संवर्ग के शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ जल्द दिए जाने का निर्णय लिया गया है। यह बातें पंचायत एवं नगर निगम सहायक शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बनाफर और कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार पाण्डेय ने सीजी वाल को दी है।
                  बनाफर ने बताया कि कल्याण संघ का प्रतिनिधिमंडल अपर मुख्य सचिव एम.के.राउत के सामने वर्ग तीन की मांगो को रखा है। इस दौरान वेतन विसंगतियों को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही राजस्थान मॉडल के अनुसार वर्ग तीन के शिक्षकों का वेतन निर्धारण को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने विरोध भी किया है।
                   बनाफर ने बताया कि पंचायत एवं नगर निगम सहायक शिक्षकों की सभी मांगों पर विभाग के अपर मुख्य सचिव एम.के.राउत के साथ विस्तार से चर्चा हुई है। शिक्षकों ने राउत से कहा है कि वर्ग तीन के विसंगति को दूर कर 9300+4200 के आधार पर वेतन फिक्स किया जाए।
                         प्रदीप कुमार पाण्डेय ने बताया कि राउत ने वेतन विसंगति मामले को मुख्यमंत्री के सामने रखने को कहा है। राऊत ने बताया कि चूंकि बड़ा वित्तीय मामला है। इसलिए मामले में केवल मुख्यमंत्री ही ठोस निर्णय ले सकते है। प्रतिनिधिमंडल को इसे मुख्यमंत्री के सामने रखना चाहिए।

                                   प्रदीप कुमार पाण्डेय ने बताया कि पंचायत एवं नगर निगम शिक्षक संघ ने फैसला किया है कि वेतन विसंगति मामले को मुख्यमंत्री से मिलकर सामने रखा जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         बनाफर और प्रदीप ने बताया कि अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि 10 साल की नौकरी पूरी कर चुके शिक्षक पंचायत संवर्ग के शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ जल्द दिया जायेगा। महीनो से लंबित 4 प्रतिशत डीए देिए जाने का भी फैसला शासन नें लिया है। जल्द ही मामले में आदेश निकालने का निर्देश मिला है। राउत ने नियुक्ति तिथि से संविलियन के मुद्दे और आठ साल की बंधन समाप्ति पर राऊत ने बताया कि इसे वर्तमान में पूरा किया जाना संभव नहीं है।

                                          अनुकंपा नियुक्ति मे डीएड और टेट संबंधी छूट की मांग पर अपर मुख्य सचिव ने कहा कि इसका निर्णय विचार विमर्श के बाद लिया जाएगा। जनपद पंचायतों मे वर्ग तीन के अतिशेष समायोजन की प्रक्रिया पर राउत ने कहा है कि पुराने यूडाईस डाटा प्रक्रिया को हटाने से पहले गहन विचार विमर्श की जरूरत है।  वर्ग तीन से वर्ग दो में पदोन्नति पर सहमति जताते हुए राउत से आश्वासन मिला है कि जल्द ही सहायक शिक्षक पंचायत को शिक्षक पंचायत के पद पर पदोन्नति किया जाएगा।

                                      अपर मुख्य सचिव राऊत से मुलाकात के दौरान पंचायत एवं नगर निगम सहायक शिक्षक कल्याण संघ प्रतिनिधि मंडल में प्रान्ताध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बनाफर, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष प्रदीप पांडेय,प्रान्तीय प्रवक्ता अखिलेश शर्मा, बिलासपुर जिला उपाध्यक्ष ओम कश्यप और जिला सह सचिव चन्द्रप्रकाश नवरत्न शामिल थे।

close