शिक्षक संघ ने जेडी से मांग…सालों से खाली पद प्रमोशन से भरे जाएं..संयुक्त संचालक ने भी जताई सहमति

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर आर एस चौहान से मिलकर संभाग में पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठको के पद को भरे जाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्षों से रिक्त पदों को वरिष्ठ उच्च वर्ग शिक्षकों से पदोन्नति प्रदान कर पदों को भरा जाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने संयुक्त संचालक मुलाकात की। प्रतिनिधइ मंडल ने संचालक को अवगत कराया कि संभाग में पिछले कई सालों से पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक पद खाली है। जिसके कारण शालेय अनुशासन और गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रभावित हो रहा है।

            मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल को संयुक्त संचालक शिक्षा ने बताया कि नवंबर 2020 में पदोन्नति करने की उन्हें जानकारी है। प्रतिनिधिमंडल को बताया कि  संभाग के सभी जिलों से जिला शिक्षा अधिकारियों से उच्च वर्ग शिक्षकों की वरिष्ठता सूची और जिलों में पूर्व माध्यमिक शालाओं में प्रधान पाठक के रिक्त पद की जानकारी मिल गयी है। नवंबर 2020 में प्रधान पाठक के पद पदोन्नति बाद पद को भरा जाएगा।

          मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल में नागेंद्र धर शर्मा संभागीय अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर जिलाध्यक्ष बिलासपुर, भूषण पांडे उपाध्यक्ष, जलेश्वर शर्मा अमृत निर्मलकर नगर अध्यक्ष, दिलीप तिवारी नगर सचिव, रामसेवक कौशिक नगर कोषाध्यक्ष, विपिन वर्मा संभागीय संगठन सचिव ,नरेंद्र त्रिपाठी संभागीय सचिव नगर अध्यक्ष , किरण मुले जिलाध्यक्ष , चंद्रकला शर्मा, केएल गुप्ता नगर कार्यकारी अध्यक्ष, के साथ संगठन पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

close