शिक्षकों ,सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों को लगेगा टीका ,इस जिले में विशेष टीकाकरण अभियान की तारीख तय

Shri Mi

मुंगेली।10 मई को शिक्षकों और कर्मचारियों के टीकाकरण को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी जिला मुंगेली ने सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारी/ विकासखंड स्त्रोत समन्वयक और सभी प्राचार्य शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल विकासखंड मुंगेली, लोरमी, पथरिया को पत्र जारी किया है। जारी पत्र में उल्लेख है कि जिन शासकीय अधिकारियों/ शिक्षकों और कर्मचारियों ने अभी तक कोरोनावायरस इन का टीका नहीं लगाया है. उनके लिए 10 मई को सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विशेष टीकाकरण अभियान का आयोजन जिला प्रशासन मुंगेली द्वारा किया गया है। 10 मई के बाद सामान्य रूप से टीकाकरण हो होगा।वेक्सीनेशन के लिए आधार कार्ड, लाइसेंस, पासपोर्ट और अन्य शासकीय दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की बात कही गई है। साथ ही टीकाकरण के लिए विकासखंड वार केंद्रों को शासकीय कर्मचारियों के लिए चिन्हित किया गया है।जिनमे विकासखंड मुंगेली के लिए आगर सभाकक्ष कलेक्टोरेट परिसर मुंगेली और विकासखंड लोरमी के लिए MCH 50 बिस्तर अस्पताल लोरमी तथा विकास खंड पथरिया के लिए पीएचसी चंदखुरी पथरिया निर्धारित किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उक्त टीकाकरण केंद्रों में (शिशुवती महिला/ गर्भवती महिला और 2 माह के अंदर जिनको कोरोना पॉजिटिव हुआ है उसे छोड़कर) अपने अधीनस्थ अधिकारी शिक्षकों और कर्मचारियों को टीकाकरण कराने के लिए उपस्थित होने निर्देशित करने की बात कही गई है। विकास खंड शिक्षा अधिकारी टीकाकरण केंद्र में टीका लगवाने वाले शिक्षा विभाग के शासकीय कर्मचारियों का नाम एंट्री करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएंगे और शाम 5:00 बजे तक संख्यात्मक जानकारी डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ग्रुप में भेजना होगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close