1 नवम्बर को दीप जलाकर सम्पूर्ण संविलियन व राज्य स्थापना दिवस मनाएंगे शिक्षक – संयुक्त शिक्षक संघ

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर।01 नवम्बर को ही सन 2020 में शिक्षाकर्मीयो का संपूर्ण संविलियन शासकीय शिक्षक के पद पर हुआ था। संविलियन की शुरुआत जुलाई 2018 में हुआ। जिसमे 08 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वालो का संविलियन किया गया। जिससे 08 वर्ष पूर्ण नहीं करने वाले हजारों शिक्षाकर्मी संविलियन से वंचित हो गए। तब संयुक्त शिक्षक संघ ने सम्पूर्ण संविलियन की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए राज्य सरकार से पूरा करने का मांग किया था। संघ ने सम्पूर्ण संविलियन होने तक निवर्तमान संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ के बैनर पर ही काम करने का निर्णय लिया और सम्पूर्ण संविलियन पश्चात ही छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के नाम पर नया पंजीयन कराया। 01 नवम्बर 2020 को छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघे द्वारा सम्पूर्ण संविलियन का सौगात दिया गया। संघ द्वारा 01 नवम्बर को सम्पूर्ण संविलियन दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जिसके तहत प्रदेश के समस्त एल बी सवर्ग के शिक्षक परिवार सहित शाम को दीप जलाकर सम्पूर्ण संविलियन दिवस मनाएंगे। संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने कहा कि किसी भी कार्य के पूर्णता को हम प्रमुख मानते है। संघ का मानना था कि संविलियन आंदोलन में सभी शिक्षाकर्मियो ने साथ दिया इसलिए जब तक सभी शिक्षाकर्मियो का संविलियन नही होता संविलियन की खुशी अधूरा था। संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन सहित प्रांतीय पदाधिकारी ममता खालसा, ओम प्रकाश बघेल, अर्जुन रत्नाकर, गिरजा शंकर शुक्ला, माया सिंह, रूपानंद पटेल, ताराचंद जायसवाल, विजय राव, सुभाष शर्मा आदि ने 01 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए समस्त शिक्षकों से अपील किया हैं कि 01 नवंबर को सम्पूर्ण संविलियन एवं राज्य स्थापना दिवस के याद व सम्मान में शाम को परिवार सहित दीपक जरूर जलाए व अपना फोटो विभिन्न मीडिया में अधिक से अधिक शेयर करे। यह जानकारी संघ के प्रांतीय मीडिया प्रभारी मुकुंद उपाध्याय एवं अमित दुबे ने दिया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close