शिक्षकों को मिलेगा न्याय,देर से सही शिक्षा विभाग ने विभागीय अधिकारियों को जारी किया पदोन्नति देने का आदेश- फेडरेशन

Chief Editor
3 Min Read

जशपुर नगर   ।   छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने सभी शिक्षकों का आभार माना है,जिन्होंने नियाय पाती अभियान में हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री,शिक्षामंत्री और प्रमुख सचिव शिक्षा को व्यक्तिगत पोस्टकार्ड लिखा था। फेडरेशन ने शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक संवर्ग को पदोन्नति देने संबंधी जारी हुए आदेश का श्रेय  शिक्षकों के एकजुटता को दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उल्लेखनीय है कि, शिक्षक संवर्ग को पदोन्नति एवं सहायक शिक्षक पद पर भर्ती हुए शिक्षकों को तृतीय समयमान वेतनमान के दो सूत्रीय माँग पर  छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर नियाय पाती अभियान के प्रथम चरण में 20 दिसंबर से 31 दिसंबर 20 20 तक प्रदेश के शिक्षकों ने हजारों की संख्या में पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री और प्रमुख सचिव शिक्षा को लिखा था। दूसरे चरण में  9 सितंबर 20 को राज्य के 28 जिलों में फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन दिया था। प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला के राज्यव्यापी दौरे के दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों ने पुनः स्मरण ज्ञापन दिया था।जिसके समाचार का प्रकाशन सभी प्रमुख अखबारों में हुआ था। 

   फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी,जशपुर जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता एवं महामंत्री संजीव शर्मा ने नियाय पाती अभियान में भागीदार रहे शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि अभी तो एक मुद्दा पदोन्नति देने का निर्णय सरकार ने लिया है। सहायक शिक्षकों को तृतीय समयमान/क्रमोन्नति वेतनमान लेवल-12(ग्रेड पे 5400) मिलना अभी बाकी है।उन्होंने बताया कि शिक्षामंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम को फेडरेशन ने पदोन्नति मामले पर न्यायालयीन आदेश के परिपेक्ष्य में महाधिवक्ता कार्यालय के द्वारा  नियमित पदोन्नति करने 19 फरवरी 20 के अभिमत को प्रस्तुत कर तदानुसार लिखित पक्ष 9 जनवरी 21 को रखा था। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री एवं प्रमुख सचिव शिक्षा को पदोन्नति पर न्यायोचित निर्णय लेने पर धन्यवाद ज्ञापित किया है।साथ ही,सहायक शिक्षक पद पर भर्ती हुए शिक्षकों को 30 वर्ष सेवा उपरांत समयमान/क्रमोन्नत वेतनमान लेवल-12 (@5400) पर भी निर्णय लेने आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि,फेडरेशन द्वारा प्रस्तुत किये गए आंकड़ों पर आधारित प्रस्ताव संचालनालय से राज्य शासन को 31अक्टूबर 20 को भेजा गया है।

close