उड़गन पहुंची आप नेताओं की टीम..ग्रामीणों ने साझा किया दर्द..बताया..विकास के नाम पर हो रहा गंदा मजाक..प्रदेश को चाहिए दिल्ली मॉडल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—आम आदमी पार्टी  ने प्रदेश के कोने कोने में अभियान चलाकर गांव से शहर तक पंजाब और दिल्ली सरकार मॉडल को साझा  करने का बीढ़ा उठाया है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के सभी आप नेता और कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचकर दिल्ली और पंजाब सरकार की उपलब्धियों को ना केवल साझा कर रहे हैं। बल्कि जनता से संवाद कर आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली और पंंजाब की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी की सरकार बनाने की बात कर रहे हैं।  
            आम आदमी पार्टी नेता जसबीर सिंह ने बताया कि प्रदेश की जनता..कांग्रेस और      भाजपा की सरकार को आजमा चुकी है। सच तो यह है कि पंजाब और दिल्ली मॉडल देखने के बाद छत्तीसगढ़ की जनता..अब आम आदमी की सरकार चाहती है। आप नेता के अनुसार प्रदेश में चलाए जा रहे ग्राम/मोहल्ला संवाद आभियान को लोग पसंद कर रहे हैं।
               अभियान के दौहान पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आम जनता से सीधा सम्पर्क कर केजरीवाल की दिल्ली और पंजाब मॉडल की जानकारियों को साझा कर रहे हैं। आम जनता को बताया जा रहा हैं कि किस तरह केजरीवाल मॉडल ने दिल्ली की तस्वीर को बदल कर रख दिया है। जिसकी देश दुनिया में जमकर तारीफ हो रही है। पंजाब में भी परिवर्तन का असर दिखने लगा है। 
             जसबीर के अनुसार ग्राम मोहल्ला संवाद आभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने बताया कि सरकार आती और जाती हैं। लेकिन उनकी पेरशानी दशकों से आज भी जस की तस खड़ी र। जब तक सही नीतियां नहीं बनायी जाएगी।  तब तक हमारी परेशानी दूर नहीं होने वाली है। और ऐसा कांग्रेस और भाजपा सरकार में संभव नहीं है।
          आप नेता के अनुसा्र बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उड़गन वासियों बताया कि  गांव में सुविधा और विकास के नाम पर सरकार और उसके अधिकारी सिर्फ मजाक कर रहे हैं।  जिन्दगी बद से बदतर हो गयी है। सड़क और नाली में कोई अन्तर नहीं है। जिसके चलते सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है। पानी की निकासी नहीं होने से बारह महीना सड़क में  पानी भरा रहता है। पेयजल की समस्या आम बात है। गांव में गंदगी सामान्य बात है। जाहिर सी बात है कि बीमारी हमारी आदतों में शुमार हो गयी है। 
                     ग्राम वासियों के अनुसार कई बार समस्या लेकर सरपंच के पास गए। अधिकारियों के सामने लिखित शिकायत भी दर्ज कराया। लेकिन आज तक विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ है।
close