किशोरी ने की आत्महत्या,सामने आ रहा प्रेम प्रसंग का मामला,तफ्तीश में जुटी पुलिस

Chief Editor
4 Min Read

बिलासपुर।सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक विहार में 17 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । प्रारंभिक  पूछताछ में मामला प्रेम प्रसंग को बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले को विवेचना में  लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों ने बताया कि किशोरी के पास एक मोबाइल मिली है जिसमे उसने किसी को जा रही हू लिखा है। सरकंडा थाना के अशोकविहार में 17 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है पास का  ही एक युवक फोन से जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल पहुंचा। उस समय फांसी पर लटकी किशोरी की सांस चल रही थी। युवक ने आस पड़ोस के सहयोग से किशोरी को फंदे से उतारा और चांटीडीह स्थित निजी अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने किशोरी को तत्काल सिम्स रिफर कर दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

          सिम्स पहुंचने से पहले किशोरी ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में सरकंडा पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।पुलिस के अनुसार किशोरी तीन बहने है। घटना 1 दिन पहले बुधवार की शाम की है।  17 साल की युवती ने जब दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की उस समय घर मे कोई नही था। पिता कोरिल वर्मा हमेशा की तरह  अपने काम में ध तेलीपारा स्थित एजेंसी चला गया।  मां भी काम धाम के लिए बाहर चली गयी। चूंकि किशोरी की दोनों बहनें गॉव में रहती है। सूने घर मे किशोरी ने पंखे में दुपट्टा बांधकर झूल गयी।

मोबाइल की छानबीन

           मार्ग कायम करने के बाद पुलिस ने पूछताछ के दौरान उपस्थित लोगों से घटना की जानकारी मांगी। इसी दौरान एक युवक से भी पुलिस ने पूछताछ की। समझने में देर नही लगी कि मामला प्रेम प्रसंग का है।

किशोरी ने भेजा अंतिम संदेश

     सूत्र ने बताया कि पुलिस पूछताछ में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। पूछताछ के दौरान एक युवक की मोबाइल में किशोरी अंतिम संदेश भेजा है। किशोरी ने अपने संदेश में लिखा है कि बहुत दूर जा रही हु। अब ऊपर ही मुलाकात होगी। जिंदगी को बाय बाय।

पूछताछ में युवक ने बताया सच

        पुलिस को पूछताछ में युवक ने बताया कि वह डबरी पारा का रहने वाला है। किशोरी और उसका परिवार डबरी पारा में ही रहता था। दो महीने पहले ही कुरील वर्मा मकान छोड़कर अशोक विहार में रहने लगे।  फांसी लगाने के पहले किशोरी ने  व्हाट्सएप मैसेज किया था। उसने दुनिया को हमेशा के लिए छोड़ने की बात लिखी। मैसेज पढ़ने के बाद उसने तत्काल अशोक विहार में रहने वाले एक परिचित को फोन किया। परिचित तत्काल कोरिल वर्मा के घर पहुंचा गया। इसी दौरान वह भी मौके पर पहुंच। हम लोग किशोरी को एनसी के फंदे से नीचे उतारा। टैब तक उसकी सांसे चल रही थी। चांटीडीह निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे तत्काल सिम्स के लिए रिफर कर दिया। लेकिन उसने सिम्स पहुंचने के पहले ही  दम तोड़ दिया

close