टीका लगवाकर लौट रही महिला से छेड़छाड़..ज्ञानी दास को पुलिस ने किया गिरफ्तार..भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- से महिला के साथ जबरदस्ती करने के आरोप में आरोपी ज्ञानीदास मानिकपुरी ने सकरी पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी के खिलाफ महिला ने थाना पहुंचकर शिकायत की थी। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद  अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

          सकरी पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने थाना पहुंचकर बताया कि वह 17 अप्रैल की दोपहर टीका लगवाकर घर लौट रही थी। दुर्गा पंडाल चौक देवरी कला के पास आरोपी ज्ञानीदास ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया। दोनों हाथ कसकर पक़ड़ने के बाद वह बुरी नीयत से खींचने लगा।

                  महिला ने बताया कि आरोपी के जोर जबरदस्ती करने के बाद वह जोर से चिल्लाने लगी। इसके बाद वह फरार हो गया।  आरोपी देवरीकला का ही रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करने के बाद आरोपी को घेराबन्दी कर पकड़ा गया।जबकि वह  भागने की फिराक में था।

                  महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल के हवाले कर दिया गया।

TAGGED:
close