रेप का फरार आरोपी भिलाई में अरेस्ट. शादी का झांसा देकर सालों तक बनाया सम्बन्ध..पूछताछ के बाद गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- दुष्कर्म के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने भिलाई के उतई गांव से आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी की शिकायत पीड़िता ने सरकन्डा थाना में की थी। आरोपी शादी का झांसा देकर साल 2015 से शारीरिक सम्बन्ध लगातार बनाया। और बाद में शादी से इंकार कर दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 पुलिस जानकारी के अनुसार सरकन्डा थाना पहुंचकर पीड़िता ने बताया कि चिंगराजपारा निवासी आकाश सूह से उसकी पहचान फेसबुक पर साल 2015 में  हुई। कुछ दिनों बाद दोनों मिलने लगे। एक दिन शादी के लिए विश्वास में लेकर उसने शारीरिक सम्बन्ध बनाया। इसके बाद उसने उसका लगातार शारीरिक शोषण किया। लेकिन हर बार शादी की बात को टालता रहा। दबाव बनाने पर वह फऱार हो गया।

                   सरकन्डा पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज जानकारी आलाधिकारियों को दी। आलाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी आकाश साहू की लगातार निगरानी शुरू हुई। लेकिन वह घर में कभी नहीं मिला। शिकायत के बाद वह फरार हो गया। इसी बीच मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी भिलाई में छिपकर रह रहा है।

                  जानकारी के बाद आलाधिकारियों ने थानेदार जेपी गुप्ता की अगुवाई में एक टीम का गठन कर भिलाई रवाना किया। टीम ने उतई गांव में दबिश देकर आरोपी आकाश साहू को गिरफ्तार किया। इस दौरान उसने भागने का प्रयास भी किया। लेकिन उसकी एक नहीं चली। 

                 पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया। आकाश साहू के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत अपराध दर्ज किया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। 00000000000

close