दुष्कर्म का फरार आरोपी कोरबा में पकड़ाया..लगातार दे रहा था चकमा..1 साल तक किया नाबालिक का शोषण

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
 बिलासपुर—-सिविल लाइन पुलिस ने  नाबालिक युवती से बलात्कार के आरोपी को कोरबा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान जुर्म कबूल किया है। रविवार को खुलासे के दौरान एडिशनल एसपी शहर उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2) और पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।

                  एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि पिछले एक साल से नाबालिक के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में आरोपी को कोरबा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम हरिशंकर नेताम पिता आजूराम नेताम है। आरोपी एसबीआर कैम्पस में रहता है। 
 
           पीड़िता ने अपनी मां के साथ सिविल लाइन थाना पहुंचकर अपराध दर्ज कराया। अपनी शिकायत में पीड़िता ने जानकारी दी वह कक्षा 12 में पढ़ती है। 16 अप्रैल 2019 को हरिशंकर ने बहला फुसलाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार सम्बन्ध बनाता रहा।
    
                   पीड़ित की शिकायत को पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल के संज्ञान में लाया गया। इसके बाद आरोपी को पकड़ने टीम को रवाना किया गया। इसके पहले आरोपी अपने ठिकाने से फरार हो चुका था। इस दौरान सायबर सेल का सहयोग लिया गया। हर बार यही जानकारी मिली कि आरोपी लगातार सिम के साथ स्थान बदल रहा है।
 
                    आरोपी का पता लगाने सीडीआर का सहारा लिया गया। मुखबीर को भी लगाया गया। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी इस समय कोरबा में निकारिका रो़ड स्थित किसी घर में छिपा है। खबर मिलते ही उप निरीक्षक  ईशा उपग्रह और मनोज पटेल के साथ सिविल लाइन थाना प्रभारी की अगुवाई में टीम को कोरबा रवाना किया गया। 
 
               लोकेशन ट्रेस होने के बाद आरोपी को धर दबोचा गया । इस दौरान आरोपी ने भागने का भी प्रयास किया। लेकिन टीम के सामने एक नहीं चली। कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने दैहिक शोषण किए जाने का जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2) एन के अलावा पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।आरोपी हरिशंकर नेताम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया।
close