सीपत में पकड़ाया दुष्कर्म का आरोपी..गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—   कोनी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी विजय पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी बजरंग चौक पटेलपारा अकलतरा जांजगीर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता के घर घुसकर मारपीट किया और बलपूर्वक घटना को अंजाम दिया है।
 
                  थाना पहुंचकर पीड़िता ने बताया कि सोनादुला निवासी विजय पटेल 29 अक्टूबर की रात्रि घर में दुष्कर्म की नीयत से आया। आरोपी ने बलपूर्वक बलात्कार किया। इस दौरान उसने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी ने धमकी देकर फरार हो गया। 
 
               शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पीडिता की शिकायत आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा-450, 323, 376 का अपराध दर्ज किया। इसके बाद टीम ने संभावित स्थानों पर धावा बोला। पतासाजी के दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी विजय पटेल सीपत चौक के पास घूमते पाया गया है।
 
               सूचना के बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर विजय पटेल को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। विशेष योगदानः- निरीक्षक सुनील कुमार कुर्रे, उपनिरीक्षक बोधन सिंह ठाकुर, सउनि दिवाकर सिंह, प्र.आर.शोमनाथ यादव, आर. विजेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र साहू, अमित सिंह, सोमप्रकाश भार्गव, आशीष सिंह, सचिन नामदेव, म.आर.सुरेखा कुर्रे।*
close