दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार…8 महीने तक दिया पुलिस को चकमा..शादी का दिया था झांसा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर…बेलगहना पुलिस ने आठ महीने से फरार दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम चंदन मेश्राम है। आरोपी गौरेला का रहने वाला है।आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने न्यायिक रिमाण्ड मेें लिया है।

                 बेलगहना पुलिस के अनुसार करीब 8 महीने पहले प्रार्थिया ने चौकी में उपस्थित होकर आरोपी चन्दन मेश्राम के खिलाफ बलात्कार और जबरदस्ती गर्भ गिराने की शिकायत की। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि चन्दन मेश्राम गौरेला का रहने वाला है। शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबध बनाया। 

                अपनी शिकायत में पीड़िता ने जानकारी दी कि शारीरिक संबध के दौरान वह गर्भवती हो गयी। एक दिन बिना किसी पूर्व सूचना के उसने गर्भ गिराने की दवाई दी। इसकी जानकारी उसे गर्भ गिरने के बाद हुई। इसके बाद भी उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

           पीड़िता के अनुसार पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आलाधिकारियों को जानकारी दी गयी। तुरन्त अपराध दर्ज कर आरोपी की पड़ताल की गयी। लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा।

                                 इसी दौरान मखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी चन्दन मेश्राम चोरी छिपे घर आने वाला है। जानकारी मिलते ही पेन्ड्रा बस स्टैण्ड में पुलिस बल को तैनात किया। मौके मिलते ही आरोपी को धर दबोचा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया है।

             पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 313 का अपराध दर्ज किया। न्यायालय में पेशकर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में लिया गया है।

TAGGED: , ,
close