नाबालिग लड़की के साथ फरार आरोपी पकड़ाया..एक साल बाद हुई गिरफ्तारी ..पाक्सो एक्ट और 376 का अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-एक साल पहले नाबालिग लड़की को लेकर फरार आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ल़ड़की को भी कब्जे में लिया गया है। पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि संगीत सोनवानी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया। इसके बाद दोनों मंदिर में जाकर शादी की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 करीब एक साल पहले एक व्यक्ति सिविल लाइन थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज किया गया। काफी छानबीन के बाद भी ना तो नाबालिग लड़की का पता चला। और ना ही आरोपी की ही जानकारी मिली। 

                                  21 अक्टूबर को सिविल लाइन पुलिस को जानकारी मिली कि दीनदयाल मंगला की तरफ गायब नाबालिग लड़की को देखा गया है। लड़की की पतासाजी के लिए सिविल लाइन की एक टीम मंगला गयी। मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी कर लड़की को तालाब के पास एक लड़के के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान लड़के ने अपना नाम संगीत सोनवालीन बताया। पुलिस को संगीत सोनवानी ने जानकारी दी कि वह दीनदयाल कालोनी मंगला में रहता है। संगीत ने जानकारी दी कि नाबालिग लड़की को भगाकर मंदिर में शादी किया। इसके बाद उसे बिरकोना में रखा।

                वहीं लड़की ने पुलिस को जानकारी दी कि घर से भागने से पहले तक संगीत ने उसके साथ शारीरिक संबध बनाया। और एक दिन बहला फुसलाकर घर से भगाकर मंदिर में शादी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संगीत सोनवानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366,376 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 4 पाक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गयी है।  

close