मेरा बिलासपुर

13 साल बाद पकड़ाया फरार आरोपी..सरकारी सम्पत्ति का किया था बंदरबांट..आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

बोदरी नगर पंचायत अध्यक्ष 13 साल बाद गिरफ्तार

बिलासपुर—चकरभाठा पुलिस ने शासकीय राशि गबन मामले में तेरह साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम राजकुमार उपाध्याय है। आरोपी थाना क्षेत्र के बोदरी का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है। 
                                      
                चकरभाठा पुलिस के अनुसार सयुक्त संचालक आर.बी.अंजनकर नगरी प्रशासन एवं विकास बिलासपुर ने 31 मई 2009 को शासकीय राशि में गबन का आरोप दर्ज कराया। रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद मामले को गंभीरता से लेकर जांच पड़ताल किया गया। जांच पड़ताल में तत्कालीन नगर पंचायत बोदरी अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय, चेतन दास अहुजा, प्रीतम सिंह राठौर, विरेन्द्र कुमार शर्मा और मिथलेश शर्मा, अरूण झा को शासकीय सम्पत्ति में गबन का आरोपी पाया गया।  आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,409,34 का अपराध दर्ज किया गया। 
 मामले में तत्कालीन समय राजकुमार को छोड़कर अन्य आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। फरार आरोपी की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर फरार आरोपी की पतासाजी की गयी। विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर फरार आरोपी राजकुमार उपाध्याय को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया। विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


Back to top button
close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker