शराब बनाते पकड़ाया आरोपी..तलवारबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार..दोनों मामलों के आरोपी जेल के हवाले

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने कार्रवाई कर शराब की अवैध बिक्री करते आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दस लीटर शराब भी बरामद किया है। इसके अलावा अटल आवास स्थित टुल्लू पम्प को लेकर विवाद के दौरान तलवार से हमला करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने धर दबोचा है। दोनो नही मामलों में अलग अलग धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायालय के हवाले किया गया है।
 
शराब की अवैध बिक्री करते पकड़ाया
 
                     सरकन्डा थानेदार उत्तम साहू ने बताया कि पुलिस लगातार शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में मुखबीर से जानकारी मिली कि बिजौर स्थित गुड़ी चौक के पास एक व्यक्ति ना केवल शराब बनाता है। बल्कि अवैध बिक्री भी करता है।
               
                        जानकारी के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टीम के साथ धावा बोला गया। मौके से आरोपी नंद कुमार कौशिक के कब्जे से  पीले रंग के जेरीकेन में 10 लीटर महुवा शराब बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) का आरोप कायम कर कोर्ट में पेश किया गया।
 
तलवार से हमला..आरोपी गिरफ्तार
 
                 पुलिस के अनुसार अटल आवास अशोक नगर निवासी संतोष ने दिलीप वस्त्रकार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। संतोष ने बताया कि नल में सार्वजनिक नल में टुल्लु पम्प से सभी लोग पानी लेते हैं। 25 अक्टूबर की शाम शाम 6 बजे पानी के लिए घर से निकला। टुल्लु पम्प गायब पाया। इसी दौरान दिलीप वस्त्रकार से टुल्लू पम्प के बारे में पूछा। उसने गाली गलौच करना शुरू कर दिया। घर से तलवार लाया और हमला कर दिया। हमले मे हाथ बांह और हथेली में चोट पहुंची है।
 
                        रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद मामले को विवेचना में लिया गया। आरोपी दिलीप वस्त्रकार को आईपीसी की धारा 294, 506, 323,आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कराया गया है। 
close