पुलिस से बचने आरोपी ने बदला हुलिया..सिर को कराया गंजा..फिर भी आरोपी को धर दबोचा गया

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—सिरगिट्टी पुलिस ने दो महीने पहले चोरी के एक मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से नगदी रकम 20000 और 2 नग मोबाइल को बरामद किया है। सिरगिट्टी थानेदार फैजूल शाह ने बताया कि आरोपी बस स्टैंड तिफरा से यात्रियों के किराए का 56500 रुपए और मोबाइल  चोरी कर फरार था। आरोपी बिकापुर में सिर मुंडवा कर पहचान छिपा कर काम कर रहा था। पकड़े गए आरोपी का नाम राजा सागर पिता सतानंद सागर है। आरोपी  ग्राम कुसमा थाना जरहागांव मुंगेली का रहने वाला है।
                                       
                  सिरगिट्टी थानेदर फैजुल शाह ने बताया कि अभिलाषा परिसर तिफरा निवासी तुलसीदास सोनी ने 14 अक्टूबर 21 को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रार्थी ने बताया कि रितिका सवारी बस..जोंधरा से सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश के मध्य चलती है। बस क्लीनर शिव उर्फ रवि उर्फ राजा सागर ग्राम कुसमा ने 7 अक्टूबर 2021 को  हाईटेक बस स्टैंड तिफरा बिलासपुर मे वाहन की सफाई कर रहा था। इसी दौरान राजा सागर ने सवारी किराए का 56500 रूपए से भरे बैग और मोबाइल को पार कर दिया।
 
                   फैजुल शाह होदा ने बताया कि प्रार्थी की रिपोर्ट को दर्ज किया गया। मामले को पुलिस कप्तान के संज्ञान में लाया गया। पारूल माथुर ने फरार आरोपी राजा सागर को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। इसके बाद फरार आरोपी के पीछे मुखबीर लगाया गया।
 
            इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी राजा सागर अम्बिकापुर भाग गया। इस समय किसी बस में क्लीनर का काम कर रहा है। पहचान छिपाने के लिए सिर को गंजा कर लिय है। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी के संभावित ठिकानों पर धावा बोला गया।
 
               सिरगिट्टी पुलिस टीम ने अंबिकापुर पहुचकर आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी के कब्जे से 20000 रुपये नगद और चोरी के पैसे से खरीदी गयी मोबाइल को बरामद किया। प्रार्थी की चोरी की गई मोबाईल को भी जब्त किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय रवाना किया गया।
 
                     आरोपी के धर पकड़ कार्रवाई में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल होदा शाह समेत  प्रधान आरक्षक  अनिल साहू, आरक्षक दरस यादव, रमेश साहू, महिला आरक्षक अनीता भगत की अहम सहयोग रहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close