भारी भरकम सरकारी ग्रिल को पार किया..बेचने से पहले ही पकड़ाए दोनो आरोपी..कोर्ट को सुपुर्द

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर— पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाने के क्रम में लोहे की ग्रिल और अन्य सामाग्रियों के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है। दोनो आरोपियों के पास से सामान भी जब्त किया गया है।पकड़े गए दोनो संदेहियों का नाम हीरा गोंड़ और सुरेश कुमार भारद्वा्ज है।
              सिविल थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबीर से जानकारी मिली कि दो संदिग्ध लोहें की भारी भरकम जाली और अन्य सामान की बिक्री को लेकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। दोनों आरोपिोयं के पास नाली ढकने वाला ग्रिल  है। 
                 खबर मिलते ही पुलिस टीम पुराना बस स्टैंड पहुंची। घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान दोनों संदेहियों ने  अग्रसेन चौक के पास से भारी भरकम लोहा के ग्रिल को चोरी करना कबूल किया। आरोपी हीरालाल गोंड़ ने बताया कि वह सरगांव बिलासपुर का रहने वाला है। हाल मुकाम हनुमान मंदिर के पास ही रहता है। दूसरे आरोपी ने अपना नाम सुनील कुमार भारद्वाज बताया। सुनील शिवरीनारायण का निवासी है।दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
TAGGED:
close