9 महीने बाद पकड़ाया..अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी.नाबालिग परिजनों के हवाले.दूसरी कार्रवाई में नशे का जखीरा बरामद..आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
 
बिलासपुर—कोनी पुलिस ने 9 माह से फरार अपहरण के आरोपी को गिऱफ्तार किया है। आरोपी अपने साथ शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका को भगाया था। अपहरण के बाद बलात्कार भी किया। पकड़े गए बलात्कार के आरोपी का नाम विशाल गढ़ेवाल उर्फ विक्की है।आरोपी  हानपारा, छोटी कोनी, का रहने वाला है। 
 
                  पुलिस के अनुसार पीड़िता के घर वालों ने थाना उपस्थित होकर बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिग लड़की का अपहरण किया है। प्राऱ्थी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आलाधकारियों की जानकारी में लाया गया। थाना प्रभारी कोनी की अगुवाई में टीम का गठन कर आरोपी की पतासाजी शुरू हूई। 
 
                आरोपी और अपहृता बालिका के छिपने के सभी संभावित स्थानों पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि संदेही..अपहृता बालिका को लेकर इन्द्रपुरी, हिर्रीमाइन्स में है। सूचना पर तत्काल अमल करते हुए पुलिस टीम ने बताये स्थान इन्द्रपुरी, हिर्रीमाइन्स में धावा बोला। काफी मशक्कत के बाद आरोपी विशाल गढ़ेवाल उर्फ विक्की को घर अन्दर से पकडृ़ा गया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस से बचने का प्रयास भी किया। लेकिन कोई भी तरकीब कामयाब नहीं हूुई।
 
               कार्रवाई के दौरान  अपहृता बालिका को सुरक्षित आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया। अपहृता बालिका ने बताया कि आरोपी विशाल गढ़ेवाल उर्फ विक्की ने उसे बहलाया फुसलाया। अपहरण के बाद प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया।
 
             पुलिस टीम ने अपराध कायक कर गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के हवाले कर दिया है। 
 
  नशे का जखीरा बरामद..आरोपी गिरफ्तार
 
                   .सिविल लाइन पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान आरोपी निहाल दवे को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशे का जखीरा बरामद हुआ है। नगद भी जब्त किया गया है।
 
                                 पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि कुदुदण्ड निवासी निहाल दवे  नदी किनारे सुलभ के पास मेरून रंग के बैग में अवैध रूप से नशीला सिरप रखा है। और लोगों को बेच भी रहा है। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। आरोपी के कब्जे से 72 नग ओनरेक्स सिरप और  बिक्री रकम 1100/-रूपये बरामद किया गया।
 
गांजा बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार
 
              सरकन्डा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर पूर्व में गांजा का कारोबार करने वाले आरोपी को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी का नाम अनुराग खटिक है। आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।               
TAGGED:
close