घेराबन्दी के बाद पकड़ाया पाक्सो एक्ट का आरोपी..नाबालिग की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई..न्यायालय में पेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सिरगिट्टी पुलिस ने किशोरी से छेड़खानी के आरोप में फरार आरोपी को पकड़ा है।आरोपी का नाम ललित सोनी निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 12 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय के सामने पेश किया गया।
 
               सिरगिट्टी थानेदार फैजूल शाह होदा ने बताया कि सिरगिट्टी थाना पहुंचकर अपनी मां के साथ एक नाबालिक लड़की ने छेडछाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई। नाबालिग लड़की ने बताया कि पुष्कर सोनी नाम का लड़का शादी और प्यार मोहब्बत की बातें कर गलत नियत से हाथ और फिर बाह पकड़ लिया। इस दौरान उसने जबरदस्ती का प्रयास किया।
 
                 फैजूल शाह ने बताया कि मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी गयी।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। सायबर सेल के सहयोग से आरोपी के संभावित छिपने के स्थानों पर धावा बोला गया। एफआईआर की जानकारी होने के कारण आरोपी मौके से फरार हो गया। 
 
    इसी दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी अपने घर दूर दूसरे स्थान पर छिपा है। फरार होने की जुगत लगा रहा है। इसके पहले आरोपी पुष्कर सोनी को घेराबन्दी कर धर दबोचा गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपराध कबूल किया। आईपीसी की धारा 354 और 12 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 
                    आरोपी के धरपकड़ कार्रवाई में थाना प्रभारी फैजुल  शाह,  महिला प्रधान आरक्षक रीना प्रधान , महिला आरक्षक प्रीति शर्मा ,धनराज कुंभकार ,रंजीत खलखो की अहम भूमिका रही।
close