ब्लात्कार का आरोपी गिरफ्तार..साड़ी खींचने वाला भी पकड़ाया..न्यायिक रिमाण्ड पर भेजे गए दोनो

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— हिर्री थाना पुलिस ने दो अलग बड़े आपराधिक मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो ही आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कराया है।
 
           पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 नवम्बर को महिला ने थाना पहुंचकर बताया कि आरोपी दीपक बंजारे का उसके घर हमेशा आना जाना रहा। हमेशा की तरह दीपक बंजारे 18 अक्टूबर को भी  घर आया। तत्कालीन समय पति काम से बाहर गया था। पति के नहीं होने की जानकारी के बाद कमरे में घुसकर दरवाजा बन्द किया। और जबरदस्ती बलात्कार किया। विरोध किए जाने पर आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही गाली गलौज भी किया।
 
         इसी तरह एक अन्य मामले में एक महिला ने शिकायत में बताया कि पति काम करने बाहर गया था। ठीक उसी समय राम सिंग निषाद ताक झांक करते रात्रि घर में घूस गया। बलात्कार की नीयत से आरोपी ने हाथ बांह पकड़कर साड़ी को खींचना शुरू कर दिया। चीखने चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गया।
 
               हिर्री पुलिस के अनुसार मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी। एसडीओपी चकरभाठा गरीमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी शुरू हुई। रिपोर्ट लिखाने के कुछ घंटों के ही अन्दर घेराबंदी कर दोनो आरोपियों को पकड़ा गया।
 
           आरोपियों खिलाफ पूछताछ के बाद विधिवत कार्रवई की गयी। दीपक बंजारे के खिलाफ आईपीसी की धारा  376 (2) (ढ). 294,506 और रामसिंग के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 456 का अपराध दर्ज किया गया। दोनो आरोपिोयं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close