आरोपियों ने कैंची से खोला लॉक..डायरेक्ट स्टार्ट कर किया बोलेरो पार..नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— सरकन्डा पुलिस ने शिकायत के बाद अभियान चलाकर बोलेरो चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिन्द्रा बोलेरो क्रमांक सीजी 04 एचडी 8849 को चोरी के कुछ देर बाद ही पुलिस ने  बरामद किया। चोरी में शामिल तीन आरोपियों को धर दबोचा है।
 
                 सरकन्डा थानेदार परिवेश तिवारी ने बताया कि अभियान चलाकर बोरेलो वाहन चोरी करने के आरोप में तीन आरोपियों को धर दबोचा गया है। आरोपियों ने बोलेरो को नाग नागिन तालाब के पास बहतराई से पार किया था।
    
          परिवेश के अनुसार कुम्हारपारा सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित रविकान्त मनहर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाम को किसी ने उसकी चार पहिया वाहन को पार कर दिया है। बोलेरो का नम्बर सीजी 04 एचडी 8849 है। घटना के समय बहतराई स्थित नाग नागिन नागिन तालाब के पास खड़ा किया था। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 ,34 का  अपराध दर्ज किया। 
 
                            रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद पुलिस टीम को दौड़ाया गया। घटना के कुछ घण्टे बाद ही देर रात एक नाबालिग समेत तीन आरोपिओ को बोलेरो के साथ धर दबोचा गया।  पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि लॉक किए गए बोलेरो को कैची के सहारे खोला। डायरेक्ट कर चार पहिया वाहन को स्टार्ट किया। और इसके बाद लेकर फरार हो गए।
 
       पुलिस के अनुसार चोरी के कुछ देर बाद ही पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराया। मामले को तत्काल संज्ञान में लिया गया। जिसके चलते कुछ किलोमीटर बाद ही जंगल स्थित खेत में छिपाकर रखे गए वाहन को बरामद किया गया। अभियान चलाकर एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
   
                  पकड़े गए तीनों आरोपियों में एक नाबालिग शामिल है। जबकि दो अन्य आरोपियों को नाम राजेंद्र कुमार साहू और नरेंद्र साहू  है। तीनों को पकड़ने मेंथाना प्रभारी परिवेश तिवारी समेत सहायक उप निरीक्षक सी लकड़ा, आरक्षक प्रमोद सिंह और अविनाश सिंह का अहम योगदान रहा।
close