आरोपी ने 10 साल किया रेप..भाभी को भी नहीं छोड़ा आरोपी..खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार..पुलिस टीम ने की 3 कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—सिविल लाइन,सिरगिट्टी और तोरवा पुलिस ने महिला अपराध जड़े तीन अलग अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया है। तोरवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति पिछले दस साल से शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण कर रहा था। आरोपी को जेल  भेजा गया। जबकि सिविल लाइन और सिरगिट्टी पुलिस ने छेडछाड़ मा्मले में दोनो आरोपियों को पकड़ा है। 

बार बार खुद को नुकसान पहुंचा्ने की धमकी

            सिविल लाइन पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर छेड़छाड़ के आरोपी को मिनीमाता क्षेत्र से धर दबोचा है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के  बाद आरोपी को जब भी पकड़ने का प्रयास किया गया। उसने अपने आप को बचाने धारदार हथियार से नुकसाने पहुंचाने का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर इस बार भी पुलिस जब आरोपी को पकड़ने पहुंची। आरोपी टिंकु अंचल ने अपने आप को ब्लेड से कलाई काटने का प्रयास किया। बावजूद इसके सावधानी से पुलिस टीम आरोपी कपड़ लिया। आरोपी को न्यायालय रिमांड पर पेश किया गया है। थानेदार ने बताया कि टिंचु के खिलाफ पिता ने भी रिपोर्ट दर्ज कराया था। 

देवर की भाभी पर बुरी नीयत

     सिरगिट्टी पुलिस ने भी एक शिकायत पर छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़् गए आरोपी का नाम संजय बक्श पिता चन्द्रशेखर बक्श है। आरोपी महिमानगर सिरगिट्टी का रहने वाला है।
                थानेदार ने बताया कि पीड़िता ने 25 मई को रिपोर्ट दर्ज कराया कि सुबह 11.30 बजे महिमानगर घर मे नहाने गयी। इसी दौरान उसका देवर संजय बक्स आया और अश्लील बातें कर  छेड़छाड़ करने लगा। उसने बुरी तरह दबोच भी लिया। आरोपी ने पकड़े जाने के बाद अपराध कबूल किया। गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 

 आरोपी ने किया 10 साल रेप 

         शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को तोरवा पुलिस ने अपराध दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अखिलेश मनहर उर्फ राजू है। आरोपी मतवारी पारा दर्रीघाटमस्तुरी का रहने वाला है।
             तोरवा थानेदार ने बताया कि अखिलेश मनहर उर्फ राजू दर्रीघाट मस्तूरी का रहने वाला है। पीडिता ने शिकायत में बताया कि आरोपी पिछले दस साल से शादी का झांसा देकर लगातार बलात्कार कर रहा है। जानकारी के बाद मामले को आलाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर आरोपी अखिलेश मनहर को दर्रीघाट स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को  न्यायीक रिमाड पर भेजा गया है।
close