मेरा बिलासपुर

धारदार हथियार के साथ पकड़ाया आरोपी…आरोपी न्यायालय के हवाल..देर रात आधा दर्जन जुआरियों पर भी गिरी गाज..

हथियार लहराते पकड़ा आरोपी...जुआरी नगद समेत गिरफ्तार

बिलासपुर—- सरकन्डा और सिविल लाइन पुलिस ने अलग अलग क्षेत्र में अभियान चलाकर आर्म्स एक्ट के आरोपी और आधा दर्झन से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार किया है।सरकन्डा पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चाकू समेत आरोपी को पकड़ा है। सिविल लाइन पुलिस ने देर रात अभियान चलाकर आधा दर्जन जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट का अपराध दर्ज किया है।
 
आर्म्स एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
 
सरकन्डा थानेदार फैजूल होदा शाह ने बताया कि मुखबीर से पता कि एक व्यक्ति अमरैया चौक चांटीडीह में धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को भयभीत कर रहा है। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को घेराबन्दी कर पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम प्रदीप चौहान उर्फ छोटू बताया। कब्जे से 1 नग धारदार खंजर बरामद किया गया। आर्म्स एक्ट 25, 27 का अपराध दर्ज कर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है। 
 
देर रात दांव लगाते आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार
 सरकन्डा थाना प्रभारी परिवेष तिवारी ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर देर रात जुआरियों के फड़ पर धावा बोला गया। मुखबीर ने बताया कि दर्जनों जुआरी मिशन कम्पाउण्ड में फड़ लगाकर 52 पत्ती पर दांव लगा रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर धावा बोला। मौके से आधा दर्जन जुआरियों को धर दबोचा गया। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों से नगद समेत 52 पत्ती बरामद किया गया।
पकड़े गए जुआरियों का नाम पता ठिकाना
 1)  मनीष शर्मा पिता हरिशंकर शर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी परिजात एक्सटेशन रिंग रोड नं 02 थाना सिविल लाईन।
 2) शेख चांद पिता ताज मोहम्मद उम्र 55 वर्ष नि वासी मकान नं 1322/01 वायरलेस कालोनी तारबहार थाना।
 3) .नरविंद कुमार देवांगन पिता संतसरण देवांगन उम्र 42 वर्ष निवासी अशोक नगर सरकण्डा थाना।
 *04* . अरसद हुसैन पिता जी हुसैन उम्र 43 वर्ष निवासी मिशन अस्पताल के पास थाना सिविल लाईन थाना।
 *05* . देवेन्द्र सिंग पिता मानिक लाल उम्र 40 वर्ष निवासी अशोक नगर पेट्रोल पम्प के पास थाना सरकण्डा 
 *06* . दिलीप कुमार पिता हरिलाल उम्र 52 वर्ष निवासी तंदन आवास राजनकिशोर नगर थाना सरकण्डा  


Back to top button
close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker