नव नियुक्त पदाधिकारियों को कृषि मंत्री ने कहा.. किसानों की खुशी में प्रदेश की खुशी..संतोष समेत सभी जनप्रतिनिधियों ने किया नायक का सम्मान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
 बिलासपुर— जयरामनगर कृषि उपज मंडी समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री चौबे से मिलकर आभार जाहिर किया है। नव नियुक्त मंडी उपाध्यक्ष संतोष दुबे ने कृषि मंत्री से मिलकर किसानो के हित में काम करने की बात कही। इस दौरान मंत्री चौबे ने संतोष दुबे समेत सभी पदाधिकारियों को बधाी दी है। साथ ही किसान हित में सरकार की नितियों को जन जन तक पहुंचाने को कहा है।
              कृषि उपज मंडी समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंडी उपाध्यक्ष संतोष दुबे की अगुवाई में बिलासपुर प्रवास के दौरान कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से आशीर्वाद लिया। पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री का बुके और माला से  स्वागत किया।चौबे ने सभी को किसान हित में काम करने को कहा। बताया कि किसान की खुशी में ही प्रदेश की खुशी है।
 
            नव नियुक्त पदाधिकारियों की टीम ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक का भी आशीर्वाद लिया।  नियुक्ति  के लिए  आभार भी जाहिर किया।
 
            समिति के अध्यक्ष शंकर यादव, उपाध्यक्ष संतोष दुबे और समिति के सदस्य प्रमोद जायसवाल ने बताया कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने किसानों के हितों को लेकर क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। सरकार की नीतियों को ज्यादा प्रभावी बनाने के कृषि उपज मंडी समितियों का गठन किया गया है। सरकार के उद्देश्य को जन जन तक पहुंचाना है। साथ ही दी गयी जिम्मेदारियों का गंभीरता के साथ निर्वहन भी करना है।
 
              उपाध्यक्ष संतोष दुबे और सदस्य प्रमोद जायसवाल ने बताया कि प्रदेश के सभी मंडियों में समिति की नियुक्ति हो जाने से किसानों के हित में तेजी से निर्णय लिया जाएगा। भार साधक समितियों में सभी वर्गाें के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। किसान और व्यापारी बिना संकोच अपनी बातें भार साधक समिति के पदाधिकारियों के सामने रख सकेेगे। किसानों को बेची गई उपज का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
 
         इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी, समिति के सदस्य रामेश्वर साहू, मेघनाथ खांडेकर, कामिनी दिनकर, देवसिंह पोर्ते, मोहनलाल पाटनवार,पिंटू जांगड़े समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
close