बार मैनेजर ने किया 4 लाख का गबन..बाप-बेटे ने किया मोहल्ले वालों के नाक में दम..तीनों गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- सिविल लाइन पुलिस ने अमानत में ख्यानत और पड़़ोसियों के नाम पर दम करने वाले आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए तीनो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पकड़े गए आरोपियों में बाप और बेटा भी शामिल है। 
                  सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेष तिवारी ने बताया कि मैनेजर को चार लाख रूपये गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले की शिकायत प्लेटिनम बार के कर्मचारी याकब साहू ने किया। प्रार्थी ने लिखित में बताया कि बार मैनेजर जान पिटर बार में मैनेजर है। अगस्त 2021 से 2022 के बीच उसने बेन्डर्स से मिले कुल 4 लाख रूपयों का गबन किया है। पीड़ित ने बताया कि जान पीटर डबरी पारा सरकंडा में रहता है।
                      पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई कर पतासाजी के बाद जान पीटर को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया है।
बाप और बेटा गिरफ्तार
                    परिवेष तिवारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बाप बेटे से परेशान सांई मंदिर तालापारा क्षेत्र निवासी बाप बेटे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर मोहल्ले वालों की लिखित पर कार्रवाई की गयी है। दोनो मोहल्ले वालों को अपनी असामाजिक गतिविधियों से जीना हराम कर दिया था।
                           गिरफ्तार आरोपियों  का नाम मोहम्मद आरिफ ऊर्फ संतोष खान और मोहम्मद इशहाक खान उर्फबंटी खान है।
TAGGED: , ,
close