अपने-अपने निवास पर भाजपा नेताओं ने दिया धरना..सांसद साव और युवा नेता मनीष ने कहा …बौखला गयी सरकार..रोशन,महर्षि समेत कई पदाधिकारियों ने की मांग..हमें भी करें गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—– भाजपा नेताओं ने आज अपने अपने आवास पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही डॉ.रमन सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा संवित पात्रा पर एफआईआर दर्ज होने का विरोध किया। धरना प्रदर्शन के दौरान सांसद अरूण साव ने प्रदेश सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मनीष अग्रवाल ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से डर गयी है। टूलकिल के माध्यम से सरकार को बदनाम किया जा रहा है। इसके लिए राहुल गांधी समेत सभी कांग्रेसी दोषी है।
 
प्रधानमंत्री को बदनाम करने की साजिश..अरूण साव
 
           आज अपने आवास भाजपा नेताओं ने एक दिनी धरना प्रदर्शन किया। जहां अरूम साव ने भाजपा नेताओं के साथ अपने आवास पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। वहीं मनीष अग्रवाल, रोशन सिंह, महर्षि वाजपेयी ने भी अपने निवास धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे।
 
           अरूण साव ने कहा कि सरकार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी शशि थरूर समेत अन्य नेता सोची समझी रणनीति के तहत अस्थिर और बदनाम करने की साजिश कर रहे है। संवित पात्रा ने जब टूलकिट का भेद खोला तो कांग्रेस नेता मुंह दिखाने के लायक नही रह गए हैं। राहुल गांधी ने कोरोना को इण्डियन वेरियन्ट कह कर देश के मान सम्मान को तार- तार किया है। सरकार के दबाव में जेपी नड्डा, रमन सिंह और संवित पात्रा के खिलाफ रायपुर में एफआईआर दर्ज करवा कर दबाव की राजनीति कर रही है। हम सब इसका विरोध करते हैं।
 
अभिव्यक्ति की हत्यारिन सरकार-अरूण साव
     
                   युवा नेता मनीष अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार लोकतंत्र की  हत्या कर रही है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के आह्वान पर प्रत्येक कार्यकर्ता अपने निवास के सामने धरना कर भूपेश बघेल से गिरफ्तारी मांग कर रहे हैं। मनीष ने बताया कि टूलकिट उजागर होने के बाद राष्ट्रीय कांग्रेस नेताओं के साथ प्रदेश सरकार और छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता बौखला गए हैं। छत्तीसगढ़ मुखिया के दबाव में आकर रायपुर पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह समेत भाजपा नेताओं पर एफआई आर दर्ज किया। 
 
देश को किया बदनाम…रोशन
 
                                अपने घर के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे युवा नेता रोशन सिंह ने बताया कि कांग्रेस नेताओं ने गुप्त दस्तावेज़ बनाकर देश के ख़िलाफ़ षड्यंत्र किया है। भाजपा नेताओ पर झूठे मुक़दमे दर्ज किए जा रहे हैं। अभिव्यक्ति की हत्यारी प्रदेश कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ आज भाजपा युवा मोर्चा ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया है। हम सभी ने गिरफ्तारी की मांग की है।
 
गिरफ्तार कर दिखाएं…महर्षि वाजपेयी
 
                           अपने निवास पर धरना प्रदर्शन कर रहे भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अध्यक्ष नेता महर्षि वाजपेयी ने बताया कि कांग्रेस सराकर उनके नेता चोरी और सीनाचोरी कर रहे हैं। भाजपा नेताओ पर झूठे मुक़दमे दर्ज कर सच की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहे है। लेकिन वह मुगालते में है। अभिव्यक्ति की हत्यारी प्रदेश सरकार को जनता माफ नहीं करेगी। महर्षि ने बताया कि हम भी गिरफ्तारी देने की मांग करते हैं। यदि सरकार में दम है तो गिरफ्तार कर दिखाएं।
close