नौकरी लगाने का दिया झांसा.20 लाख रूपयों की ठगी…आरोपी गिरफ्तार..खुद को बताया रसूखदार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— पुलिस ने सरकारी नौकरी लगाने का झासा देकर 20 लाख रूपयों की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी यदुनन्दननगर से की गयी है। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम उत्सव जायसवाल है। पीड़ितों को बताया कि उसकी पहचान मंत्री और आलाधिकारियों से है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   पुलिस के अनुसार दर्रीपारा कबीरधाम निवासी लक्की मेहरा पिता निरपत सिंह ने लिखित शिकायत कर ठगी की जानकारी दी। लक्की मेहरा नेबताया कि वह गुरू घासीदार विश्वविद्यालय में प़ढ़ता है। इसी दौरान उसकी पहचान यदुनन्दननगर निवासी उत्सव जायसवाल से हुई।

                   बातचीत के दौरान उत्सव ने बताया कि उसकी पहचान  प्रदेश के कई मंत्रियों और अधिकारियों से है। वह चाहे तो किसी की भी सरकारी नौकरी लगवा सकता है। उसने बताया कि वह भविष्य निधइ संगठन विभाग में कम्प्यूटर सहायक के पद पर नियुक्त करवा सकता है।

                         लक्की ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि यदि वह चाहे तो उस के भाई हीरा सिंह की नौकरी आरपीएफ में आरक्षक के पद पर नियुक्त करवा सकता है। आरोपी ने इसके लिए 20 लाख रूपयों की मांग की।

          लक्की के अनुसार उसने 4 फरवरी 2018 की मंगला चौक में दोपहर को उत्सव को 10 लाख रूपये नगद दिए। इसके अलावा 8 दिसम्बर 2018 को मंगला चौक में ही डेढ लाख रूपये दिए। 29 जून 2029 को साढे तीन लाख रूपये दिए। लक्की ने बताया कि बाकी पांच लाख रूपए आन लाइन गुगल पे के अलावा बैंक से किया। जिसकी पर्ची उसके पास है।

             20 लाख रूपए लिए जाने के बाद भी आरोपी ने न तो उसके भाई को नौकरी पर लगवाया। और न ही उसे कम्प्यूटर सहायक पद का दिलाया। 

                                    शिकायत के बाद आरोपी उत्सव के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 का अपराध दर्ज किया। साथ ही आरोपी की जानकारी के लिए मुखबीरों को भी अलर्ट किया गया। इसी दौरान जानकारी मिली कि उत्सव जायसवाल यदुनन्दननगर घर में छिपा है। इसके बाद तुरन्त पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। घेराबन्दी के बाद आरोपी को धर दबोचा गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

close