पुलिस व्यवस्था के बीच चला निगम का बुलडोजर..सकरी में 15 दुकानें जमीदोज ..दुकानदारों ने किया कार्रवाई का विरोध

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकरी क्षेत्र में पन्द्रह दुकानों पर निगम प्रशासन का बुलडोजर चला। निगम प्रशासन के अनुसार कार्रवाई से करीब पन्द्रह से एक महीने पहले सभी दुकानदारों और मालिकों को दुकान खाली करने की नोटिस भी दिया गया था। कार्रवाई के दौरान ज्यादातर दुकान संचालकों ने दुकान खाली कर दिया था। लेकिन कुछ लोगों का दुकान पुलिस के सहयोग से खाली कराया गया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    सुबह 9 बजे शाम पांच बचे के बीच सकरी क्षेत्र के बटालियन रोड पर अतिक्रमण कर बनाए गए दुकानों पर निगम प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। अतिक्रमण दस्ता प्रभारी प्रमील शर्मा ने बताया कि कार्रवाई से करीब पन्द्रह से एक महीने पहले सभी को दुकान तोड़ने और सामान हटाने का निर्देश दिया गया था। सभी को निगम प्रशासन की तरफ से नोटिस भी थमाया गया था।

          आज सुबह कार्रवाई से पहले पाया गया कि कुछ दुकानदारों ने सामान शिफ्ट किया। जबकि कुछ दुकानदारों ने नोटिस के बाद भी दुकान खाली नहीं किया था। इसके चलते निगम प्रशासन की तरफ से पुलिस व्यवस्था के बीच दुकानों को खाली किया गया। देर शाम तक सभी पन्द्रह दुकानों को गिरा दिया गया है। मलवा को ठिकाने लगाया जा रहा है।

                       निगम कार्रवाई के दौरान लोगों ने दुकान तोड़े जाने का जमकर विरोध किया। इस दौरान निगम प्रशासन के कर्मचारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। बावजूद इसके सभी दुकानों को तोड़ दिया गया। प्रमील शर्मा ने जानकारी दी कि कुछ पुरानी थी तो कुछ नई बनायी गयी थी। नोटिस के बाद भी लोगों ने दुकानों में रंग रोगन किया। इस दौरान लोगों ने दबाव बनाने का भी प्रयास किया।

              निगम से मिली जानकारी के अनुसार दुकान तोड़ने की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। इसके अलावा कुछ अन्य अतिक्रमण स्थलों पर भी कार्रवाई होगी। दुकानों के हटने से अब तेजी से सड़क चौड़ीकरण का काम किया जाएगा।

                       

close