अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर..मकान को तोड़ा गया..बाऊंड्रीवाल और सड़क पर भी गिरी गाज..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई कर नगर निगम ने घूरू में बुलडोजर चलाया है। मकान बाउंड्रीवाल, डब्लूबीएम सड़क को तोड़ा भी है। साथ ही सीमांकन पीलर को भी निगम ने जमीदोज किया है। नगर निगम टीम ने चार जगह अभियान चलाकर सात एकड़ जमीन पर अवैध तरीके से किए गए निर्माण कार्य को अवैध घोषित किया है। 
  
                          नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत के निर्देश पर तिफरा क्षेत्र स्थित घुरू में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया है। निगम कमिश्नर के आदेश पर 25 नवम्बर को की गयी कार्रवाई में मकान कोतड़ा भी गया है। निगम की कार्रवाई के बाद अवैध प्लाटिंग करने वलों में दहशत की स्थिति बनी हुई है। 
 
                                 नगर पालिक निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत के निर्देश पर घुरू मं अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ तोड़फोड़ टीम ने अभियान चलाकर अतिक्रमण को साफ किया है। निगम भवन शाखा , राजस्व विभाग टाउन प्लानिंग और जोन क्रमांक 2 की टीम ने तिफरा क्षेत्र स्थित घुरू में  चार स्थानों मे  लगभग सात  एकड़ जमीन पर किए गए अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया है।
 
          निगम से मिली जानकारी के अनुसार जानकी बाई रजक, अविनाश रजक, दशोदा बाई रामाधार साहू, मुकेश साहू, संतोष मणिकपुरी, सजय चोपड़ा, की भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जानकारी मिली। जानकारी पुख्ता होने पर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ कार्रवाई का आदेश दिया।
 
             निगम अधिकारी ने बताया कि शहर में लगातार अवैध प्लाटिंग का खेल चल रहा है। इसके चलते शहर की सूरत बिगड़ रही है। जमीन माफिया बिना किसी योजना और नियम को ढेंगा दिखाकर अवैध प्लाटिंग कर भविष्य के लिए परेशानी पैदा कर रहे हैं।
 
                 इन्ही तमाम बातों के मद्देनजर कमिश्नर कुणाल दुदावत और वासु जैन के आदेश घुरू में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ कार्रवाई को अंजाम दिया गया। साथ ही जमीन मालिक को नोटिस भी जारी किया गया है। कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान, डब्लूबीएम सड़क, सीमांकन पिलर को गिराया गया।
 
                 कार्रवाई के दौरान पुलिस बल और जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप,भवन अधिकारी सुरेश शर्मा,उप अभियंता जुगल सिंह, प्रमील शर्मा समेत और जोन क्रमांक 2 के  उपअभियंता, कर्मचारी उपस्थित रहें।
TAGGED: ,
close