कैबिनेट मंत्री का तखतपुर वासियों ने किया स्वागत ..सरपंचों ने दिया निमंत्रण..पढ़ें अटल ने क्या कहा.

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— भूपेश सरकार के नए कैबिनेट मंत्री अटल श्रीवास्तव का तखतपुर वासियों ने निवास कार्यालय पहुंच कर पुष्पहार से स्वागत किया। कई गांव के सरपचों ने कांग्रेस सरकार के नए कैबिनेट मंत्री अटल श्रीवास्तव को अपने गांव क्षेत्र में कार्यक्रम का न्योता दिया। और अटल श्रीवास्तव ने न्योता कबूल कर निर्धारित तारीख को कार्यक्रम में शिरकत का वादा किया।
                तखतपुर विधानसभा के सरपंच और ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल कैबिनेट मंत्री और पर्यावरण मण्डल चैयरमैन के निवास कार्यालय पहुंचकर भव्य पुष्पहार के साथ स्वागत किया। इस दौरान जन प्रतिनिधियों ने अटल श्रीवास्तव से मिलकर खुशी को जाहिर किया। सरपंचों ने बताया कि तखतपुर विधानसभा के कमोबेश सभी ग्राम पंचायत के लोग नए कैबिनेट मंत्री को अपने बीच देखना चाहते हैं।
             इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए..ग्राम पंचायत के सभी लोग विशेष कार्यक्रम का आयोजन करना चाहते हैं। इस दौरान सभी अपनी खुशियों के साथ जरूरतो को साझा करने के भी इच्छुक हैं । ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में पर्यटन के साथ अन्य क्षेत्रों में विकास की अपार संभानाएं हैं।
                  सरपंचों और ग्रामीणों की बातों को अटल गंभीरता से लिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जल्द ही ग्रामीणों के बीच पहुंचना चाहते हैं। भुपेश सरकार हमेशा गांव, गरीब और किसानों के साथ है। छत्तीसगढ़ गांव में बसता है। जब तक गांव का विकास नहीं होगा। तब तक सही मायनों में राज्य का विकास अधूरा है। कार्यक्रम की तारीख निर्धारित होने पर जरूर पहुंचेंगे। अटल के आश्वासन पर ग्रामीणों ने ना केवल अपनी खुशियों को जाहिर किया। बल्कि ग्रुप फोटो सेशन में किया।  

close