कैमरे में कैद हुई हरकत..महिला को खबर नहीं.अब पुलिस कर रही तलाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—(टेकचंद कारड़ा)—- नगर से लगे ग्राम बरेला में एक दंपत्ति ने होशियारी से बाहर रखे समान को पार कर दिया। मामले की जानकारी के बाद दुकान मालिक ने जरहागांव थाने में शिकायत की है। पुलिस अपराध दर्ज फरार दम्पत्ति की तलाश कर रही है।
 
                  जरहागांव थाना क्षेत्र के बरेला में दुकान से सामान चोरी होने का मामला सामने आया है।  घटनाक्रम कुछ इस तरह है। जराहागांव थाना क्षेत्र में राकेश बैस इलेक्ट्रिक दुकान का संचालन  करते हैं। राकेश ने  दुकान के बाहर डिस्प्ले लगाया है। रोज की तरह राकेश बैस ने  डिस्पले में कुछ सामान भी बाहर रखा। सामान के रखरखाव के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगा है।
 
                             दो दिन पहले एक दंपत्ति शाम को दुपहिया वाहन से दुकान के सामने पहुंची। युवक दुकान के मोटरसायकल से उतरकर युवक डिस्प्ले देखने लगा। कुछ देर बाद उसने सामान को थोड़ा सा खिसकाया। इसके बाद बाहर खड़ी साथी महिला ने सामान को स्वेटर के अंदर रख लिया। लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनकी हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही है। इधर जब दुकान मालिक को चोरी की जानकारी मिली तब तक दम्पत्ति नौ दो ग्यारह हो चुकी थी। 
 
                 जानकारी होने के बाद दुकानदार ने मामले की शिकायत जराहागांव थाना में किया।   लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियों को बरामद कर पुलिस अब फरार दम्पत्ति की तलाश कर रही है।
TAGGED: ,
close