तीन व्यक्तियों की मौत का सौदागर कार मालिक गिरफ्तार..बिहार में पकड़ाया फरार आरोपी..चौथे की हालत गंभीर..आरोपी सचिन न्यायालय में पेश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— साइबार सेल और सिरगिट्टी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में सिरगिट्टी सड़क हादसे के जिम्मेदार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर 3 व्यक्तियों को मौत के घाट उतार दिया था।  घटना के बाद आरोपी घटनास्थल पर ही स्विफ्ट कार  छोड़कर  फरार था। पुलिस ने आरोपी को मुजफ्फरपुर बिहार सेकिया गया से गिरफ्तार किया। आरोपी पर पृथक से प्रतिबंधात्मक और लायसेंस निलंबन की कार्यवाही की गयी है। पकड़े गए आरोपी का नाम सचिन सिंह है। आरोपी न्यू बस स्टैंड स्थित अभिलाषा परिसर तिफरा का रहने वाला है।
          
                   पुलिस के अनुसार गोविंद सिंह निवासी बस स्टैंड अभिलाषा परिसर तिफरा थाना सिरगिट्टी का रहने वाला है। थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 25 दिसम्बर की रात्रि करीब आठ बजे के आस-पास पुराना बस स्टैंड के पीछे आर के दाल मिल के सामने चालक ने स्विफ्ट कार को चार लोगों पर चढ़ा दिया है। स्वीफ्ट का नम्बर सीजी 10एसी 8777 है। चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर ऑटो एजेंसी में काम करने वाले वीरेश सिंह, मनोज सिंह, रमेश चंद्र और  सुमित कुमार सिंह का एक्सीडेंट किया है। घटना के दौरान कार नाले में गिर गया।
 
                 एक्सीडेंट इतना भयंकर था कि वीरेश सिंह रमेश चंद्र और मनोज सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। चौथा युवक सुमित कुमार बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल को डायल 112 के माध्यम से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
 
              पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज किया। स्विफ्ट डिजायर कार के मालिक की पतासाजी की गय। छानबीन के दौरान आरोपी सचिन सिंह का पता लगाया गया। वाहन मालिक सचिन सिंह पिता अर्जुन सिंह न्यू बस स्टैंड जिला परिषद तिफरा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म कबूल किया। सचिन को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया है।
 
     आरोपी की धरपकड़ कार्रवाई में साइबर सेल उप निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह,  सहायक उप निरीक्षक डी.के. बहरा, आरक्षक दीपक यादव, बोधुराम की अहम भूमिका रही।
close