सभापति ने बच्चियों में किया सायकल का वितरण…बताया..बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का सम्मान..नगोई में पानी निस्तारी पर होगा 19 लाख खर्च

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर-:- जिला पंचा्यत सभापति ने  बिल्हा ब्लॉक के ग्राम धूमा शासकीय हाईस्कूल में बच्चों के बीच सायकल वितरण किया। साथ ही ग्राम नगोई में 19 लाख रूपयों से बनने वाली कांक्रीट नाली निर्माण का भूमिपूजन किया। अंकित गौरहा ने बताया कि बेटियां लगातार देश का नाम रोशन कर रही हैं। सरस्वती सायकल योजना का उन्हें फायदा भी मिल रहा है। 21 वी सदी बेटियों का होगा। गौरहा ने नगोई में बताया कि भूपेश सरकार ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए नाली निर्माण के लिए 19 लाख रूपयों का एलान किया है। भूमि पूजन के दौरान अंकित ने कहा कि नाली निर्माणा का कार्य समय पर हो..साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। किसी प्रकार की शिकायत को हल्के में नहीं लिया जाएगा।
 
बच्चियों के बीच सायकल का वितरण
जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने बिल्हा ब्लाक के धूमा हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बीच सायकल वितरण किया। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य लोगों के अलावा स्कूल स्टाफ समेत पंचायत कर्मचारी और अधिकारियों ने  शिरकत किया। गौरहा ने छात्राओं को लगन के साथ पढ़ाई करने को कहा। उन्होने बताया कि 21 वीं सदी बच्चियों का है। लड़कियों ने हर मोर्चे पर सफलता का परचम लहराया है। और देश का नाम रोशन किया है।
  
                    धूमा हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अंकित गौरहा कुल 28 छात्राओं के बीच सायकल का वितरण किया। जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कहा कि सायकल योजना शुरू होने से पहले छात्राओं में शिक्षा का दर बहुत ही कम था। पढ़ाई लिखाई का दायरा केवल शहरी क्षेत्र की छात्राओं तक सीमित था। सरकार ने बच्चियों की परेशानियों को गंभीरता से लिया। इसके बाद सायकल योजना का शुभारम्भ किया गया। आज दूर दराज गांव से बच्चियां सायकल चलाकर स्कूल पहुंच रही है। योजना शुरू होने के बाद साल दर साल खासकर ग्रामीण बच्चियों और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है। बच्चियों ने भी निराश नहीं किया। हर साल मेरिट स्थान बनाकर बच्चियों ने घर परिवार गांव और शहर का नाम रोशन किया है।
नंगोई में 19 लाख के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन
अंकित गौरहा ने नंगोई में 19 लाख की लागत से नाली निर्माण का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन का कार्यक्रम में निर्माण एजेंसी के अधिकारियों समेत स्थानीय गणमान्य और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ने भी हिस्सा लिया।  जिला पंचायत सभापति ने बताया कि नंगोई में स्थानीय लोगों की लगातार मांग के मद्देनजर नाली निर्माण के लिए 19 लाख रूपयों का एलान किया है। इन राशियों से नाली का निर्माण किया जाएगा। गौरहा ने अधिकारियों को नाली निर्माण कार्य के दौरान समय और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। 
           
              सभापति ने बताया कि जनभावनाओं के अनुसार जिला पंचायत क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा हैं। देखने में आया है कि कई सालों से खासकर बरसात के समय नगोई की जनता को पानी निस्तारी को लेकर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए शासन ने कांक्रीट की नाली निर्माण कराने 19 लाख रूपयो का एलान किया। भूपेश सरकार के हमेशा मानना है कि जनता की खुशी में ही सरकार की खुशी है। जब तक ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना का समग्र विकास नहीं होगा…तब तक समग्र विकास की कल्पना अधूरी है।
                   
close