छत्तीसगढ़ मॉडल की प्रधानमंत्री से मिली तारीफ..बोले पुनिया..विपक्ष का काम ही कहना..हमने घोषणा पत्र का वादा पूरा किया..धरमजीत से पूछिए घर वापसी की बात

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—- प्रदेश कांग्रेस प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीएल पुनिया एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। कांग्रेस भवन में विधानसभावार कार्यकर्ताओं को नेताओं की बैठक को संबोधित किया। मौके पर जिले के पूर्व वर्तमान विधायक समेत मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने भी शिरकत किया। पीएल पुनिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ मा़डल यानि एनजीजीबी योजना की प्रधानमंत्री ने भी तारीफ किया है। अभी एक साल बाकी है..कार्यकर्ताओं में नाराजगी नही है..यदि होगी भी तो हम दूर करेंगे। विपक्ष का काम तो बोलना है..।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               एक दिवसीय अल्प प्रवास पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा वार कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कार्यक्रम के बाद प्रत्रकारों के सवालों का भी जवाब दिया।

           पुनिया ने कहा कि प्रदेश सरकार के कामकाज की प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि भाजपा नेता भी तारीफ करते हैं। हमें मिशन चार सौ दिन से मतलब नही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि चार साल बाद कार्यकर्ताओं की याद आयी है। पुनिया ने बताया कि कार्यकर्ताओं से कोई नाराजगी नहीं है। उन्हें अपनी बातों को रखने का अधिकार है। अभी विधानसभा चुनाव में एक साल बाकी है। मुख्यमंत्री,मंत्री सभी लोग विधानसभावार बैठक ले रहे हैं। इससे ज्यादा सम्पर्क के लिए क्या कहेंगे। 

                          कई पद खाली है…लोग भर्ती का इंजकार कर रहे हैं। इस बात को लेकर भी कार्यकर्ता परेशान और नाराज हैं। पुनिया ने बताया कि कुछ पद बचे हैं..विचार किया जा रहा है। दूसरी पार्टी से आए नेताओं को पार्टी में कुछ ज्यादा ही तवज्जो दिया जा रहा है। पुनिया ने बताया कि तवज्जों सबको दिया जाता है। लेकिन हम अपने काग्रेस के लोगों को ज्यादा महत्व देते हैं। आरोप गलत है। 

       सरकार की बची घोषणाएं कब पूरी होंगी। पुनिया बोले अधिकांश घोषणाएं पूरी हो चुकी है। घोषणाएं पांच साल के लिए होती है। एक साल अभी बाकी है। सरकार का ट्रैक रिकार्ड भी अच्छा है। विपक्ष का आरोप है कि लोक लुभावन वादों को अभी पूरा नहीं किया गया। ना तो बेरोजगारी भत्ता दिया गया और ना ही रोजगार। शराब बन्दी पर सरकार चुप है। पुनिया बोले विपक्ष का काम कहना है। वह कहते रहे। भारत सरकार ने खुख रिपोर्ट जाहिर किया है कि राष्ट्रीय बेरोजगारी दर सात प्रतिशत से अधिक है। जबकि छत्तीसगढ़ का बेरोजगारी दर एक प्रतिशत से भी कम है।

                    पूर्वन मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बयान दिया है कि भाजपा का दरवाजा खुला है। जो चाहे पार्टी में प्रवेश कर सकता है। सवाल का जवाब मोहन मरकाम ने दिया। उन्होने बताया कि सांसद का बड़ा भाई भाजपा से कांग्रेस में प्रवेश किया है। कौन कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश किया इसकी उन्हें जानकारी नही है।

                     धरमजीत सिंह के घर वापसी के सवाल पर पुनिया और मोहन मरकाम ने कहा कि उनसे पूछकर बताएं क्या घर वापसी करेंगे।

                  एनजीजीबी योजना कैसी चल रही है। पुनिया ने बताया कि सरकार की एनजीजीबी योजना को छत्तीसगढ़ मॉडल कहा जाता है। खुद प्रधानमंत्री ने भी योजना की तारीफ किया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। हर तरफ खुशहाल वातावरण है।

             सम्मेलन से बात सामने आयी है कि कांग्रेस की हार की वजह कांग्रेस है। सवाल के जवाब में पुनिया ने बताया कि कोई सरकार या मंत्री कार्यकर्ताओं के दम पर है। कांग्रेस कार्यकर्ता के दम पर हम है। कार्यकर्ता ईमानदारी से काम करते हैं। यह संभव नही है। 

              राहुल गांधी की पदयात्रा में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश क्यों नहीं..पुनिया ने बताया कि राहुल गांदी का पांच महीने की पदयात्रा कार्यक्रम है। इसमें 12 राज्य और दो केन्द्रशासित प्रदेश शामिल हैं। एक लाइन में रखकर पदयात्रा का कार्यक्रम तय किया गया है। राहुल गांधी 3 हजार 470 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे।  

close