मुख्यमंत्री ने कहा…मेरी कोशिश, सभी विधायक चुनाव लड़ें और जिताएं ..बताया..जो योगी ने किया, हम नहीं करेंगे..ओम माथुर खाली हाथ लौटेंगे

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— मैने अलर्ट होने की बात नहीं कही है। टिकट देना पार्टी का काम है। मेरी कोशिश होगी कि हमारे सभी 71 विधायक लड़ें और चुनाव जिताए। चुनाव नजदीक है। अब भाजपा नेताओं का आना जाना होगा। लेकिन हम उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं है। जिन्होने एअरपोर्ट पर रोक रखा। यह बातें बेलपान भेंट मुलाकात के बाद प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। भूपेश बघेल ने कहा…जनता से मांगा नहीं..बल्कि अपने आप आशीर्वाद रही है। क्योंकि जनता को मालूम है कि धान का समर्थन मूल्य हम जितना दे रहे हैं। उतना कोई नहीं दे सकता है। रही बात भाजपा की तो उनके हाथ में कुछ नहीं आना है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

 तखतपुर के बेलपान में सौगातों की बौछार के बाद प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल काफी खुश नजर आए। उन्होने कहा आप सभी लोगों ने देखा कि जनता बढ़कर आशीर्वाद दे रही है। भेंट मुलाकात के दौरान कुछ छोटी मोटी शिकायतें मिली है।..मौके पर ही निराकरण का आदेश दिया गया है। मुखिया ने बताया कि हमने जितना धाना इस साल खरीदने का टारगेट रखा है। उतना तो भाजपा ने कभी खरीदा ही नहीं। जनता में जबरदस्त उत्साह है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दो तिहाई विधानसभा में भेंट मुलाकात का कार्यक्रम हो चुका है। पार्टी का कार्यक्रम बनेंगा तो कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। 

हम योगी आदित्यनाथ जैसे नहीं

भाजपा राष्ट्रीय नेताओं का लगातार आना शुरू हो गया है। संभव है कि योगी आदित्यनाथ  भी प्रदेश आएं। सवाल पर सीएम ने कहा कि चुनाव नजदीक आने के साथ जागे है..और सक्रिय भी हो गए हैं। सीएम ने दुहराया कि कि मैं भी उत्तरप्रदेश गया था। लेकिन मुझे एअरपोर्ट में घंटों रोका गया। बताना जरूरी है कि छत्तीसगढ माता कौशल्या का मायका है। हम लोग वैसा नहीं करेंगे..जैसा योगी आदित्यनाथ ने व्यवहार किया।

दावा सभी लोग करते हैं..सरकार कांग्रेस की बनेगी

भाजपा के सरकार बनाने के दावा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दावा सभी लोग करते हैं। हकीकत तो आप सभी ने देख लिया। जनता ने क्या कहा…मैंने उनसे पूछा नहीं..बल्कि उन्होने बढ़कर आशीर्वाद दिया कि सरकार हमारी होगी। क्योंकि किसान जानते हैं कि उनको धान की कीमत 25सौ से अधिक कभी नहीं मिलेगा। मजदूरों को मालूम है कि प्रति परिवार 35 किलो चावल यह लोग देंगे नहीं।

ओम माथुर भी खाली हाथ जाएंगे

ओम माथुर के दावा पर चुटकी लेते हुए सीएम ने कहा कि पहले पुरन्देश्वरी आयी थी..चली गयीं…फिर जामवाल आए..वह भी चले गए..अब जामवाल आए हैं..वह भी खाली हाथ लौटेंगे। 

सभी विधायक चुनाव लड़ें और जिताएं

कितने विधायक की टिकट खतरे में है के सवाल पर मुख्यमंत्री ने बताया कि हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू किया है। समर्थन मूल्य बढ़ेगा  किसानो को फायदा मिलेगा। विधायकों के परफार्मेन्स पर सीएम ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होने बताया कि टिकट देने का काम पार्टी का है। जिसका परफार्मेन्स ठीक नहीं होगा..पार्टी तय करेगी। हमारी कोशिश है कि हमारे सभी 71 विधायक मैदान में उतरे और चुनाव जिताएं।  

close