पुलिस टीम के साथ बच्चों ने मचाया धमाल..टीम ने पढ़ाया..सफाई का मंत्र फार्मुला..गुड और बेड टच में भेद..सभी ने लिया चटनी पुलाव का मजा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-पुलिस मुख्यालय और पुलिस कप्तान दीपक झा के निर्देश में बिलासपुर में युद्धस्तर पर बाल सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों के बीच कार्यक्रम को बच्चों में जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू गरिमा द्विवेदी की अगुवाई में ग्राम बिरकोना स्थित बच्चों के बीच आंगनबाड़ी पहुंची। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों के साथ पिकनिक मनाया। अभियान के उद्द्श्यों से अवगत भी कराया।
 
        जानकारी देते चलें कि पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम बाल सुरक्षा अभियान के तहत स्कूल-स्कूल पहुंच रही है। बच्चों के बीच अभियान के उद्देश्यों  के बारे में जानकारी दे रही है। साथ ही गुड टच और बेड टच के बारे में समझा भी रही है।
 
          अभियान के क्रम में पुलिस टीम चाइल्ड लाइन टीम  के साथ शनिवार को बिरकोना स्थित  में आंगनबाड़ी पुहंची। टीम के साथ बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। टीम ने भी बच्चों के साथ हर पल का आनन्द लिया। आंगनबाड़ी केंद्र में बाल भोज का आयोजन किया गया। बच्चों को पुलाव चटनी खिलाया गया।
 
         खेल खेल में पूरी गंभीरता के साथ संयुक्त टीम ने बच्चों को गुड टच बैड टच की जानकारी से अवगत कराया। इस दौरान बाल अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गयी। कोरोना से बचाव के लिए मास्क की जरूरतों को लेकर विस्तार से टीम ने जानकारी दी। टीम ने बताया कि जीवन में सफाई का बहुत ही महत्व है। इससे ना केवल कोरोना से बचाव होता है बल्कि अन्य रोगों से भी दूरी बनी रहती है। चाइल्ड लाइन टीम ने सभी बच्चों को भीड़ से दूर रहने के साथ ही एक दूसरे से निश्चित दूरी बनाकर रहने की सलाह दी।
 
            कार्यक्रम को सफल बनाने में निरीक्षक दुर्गा किरण पटेल,  आरक्षक हेमलता गौरहा,  ममता यादव, शिवानी सिंह, प्रमोद साहू को विशेष योगदान रहा।
close