नगर विधायक ने परिवार के साथ मांगा प्रथम पूज्य से आशीर्वाद..कहा.. कोरोना प्रोटोकाल रखें ध्यान..पूरी होगी सभी की मनोकामना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-नगर विधायक कार्यालय में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना कर शैलेष पाण्डेय ने पूजा पाठ किया। साथ ही नगर वासियों के लिए खुशहाली की कामना किया। विधायक ने इस दौरान नगर वासियों के लिए भगवान श्री गणेश से आशीर्रवाद भी मांगा। पर्व की बधाई भी दी है।नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने शहर और प्रदेश वासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी है। पाण्डेय ने वेयर हाउस रोड स्थित शासकीय कार्यालय में भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित कर पूजा पाठ किया। नगर वासियों के लिए ऋद्धि सिद्धी दाता से आशीर्वाद भी मांगा। नगर और प्रदेश वासियों के लिए खुशहाली की कामना भी किया है। 
 
           इस दौरान उपस्थित लोगों के अलावा नगर वासियों के लिए विधायक ने संदेश भी दिया। शैलेष पाण्डेय ने कहा कि पर्व का आनन्द लेते समय सभी लोग कोरोना गाइड लाइन का गंभीपता से पालन करें। उत्साह में गड़बड़ी करने से बचें।
 
                     शैलेष पाण्डेय ने पत्नी ऋतु शैलेष पांडेय के साथ आरती भी किया। विधायक दम्पत्ति ने प्रथम पूज्य से सभी की मनोकामना पूरी करने की बात कही। इस दौरान  कांग्रेस नेता पंकज सिंह, एल्डरमैन शैलेंद्र जयसवाल, पार्षद भरत कश्यप, रामाशंकर बघेल, अखिलेश बंटी गुप्ता, सुबोध केसरी, श्याम लाल चंदानी, काशी रात्रे, सुभाष ठाकुर, श्रीमती आशा सिंह श्रीमती अनु पांडेय, सुदेश दुबे, मोती थावरानी, विक्की आहूजा, अर्जुन सिंह, जहूर अली, बिट्टू बाजपेयी, आशिष मोनू अवस्थी, अजय काले, मनीराम साहू, भरत जुरीयानी, कप्तान खान, संतोष अग्रवाल, शाश्वत तिवारी, संकल्प, आयुष ठाकुर, रेहान रजा, अमृतांश शुक्ला, रिंकू छाबड़ा, अलीम खान, मल्लू पंत, शुभम पानीकर, करम गोरख, उमेश वर्मा, दिनेश सिरिया, लल्ला सोनी, अंकित गौरहा, अमीन मुगल, आदर्श पवार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
close