
बिलासपुर—जश्न ए ईद मिलादुन्नबी का पर्व समाज के सभी वर्गों ने जोश खरोश के साथ मनाया। मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज के बाद एक दूसरे का गले से गला मिलाकर स्वागत किया। साथ ही प्रदेश और प्रदेश वासियों के लिए खुशहाली की कामना की। मस्जिदों और अपने घरों से निकलकर समाज के लोगों ने उसकी देन कमेटी के मार्गदर्शन में नगर का भ्रमण किया। नगर विधायक शैलेष पाण्डेय समेत शहर ने भी जुलुस का दोनो हाथ उठाकर स्वागत किया।
ईद के मुबारक मौके पर नमाज अता करने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने उसकी देन कमेटी के मार्गदर्शन में जुलुस निकाला। जुलुस का चौक चौराहों पर नगर की प्रबुद्ध जनता ने स्वागत किया। नगर विधायक समेत उनके समर्थकों ने जुलुस का फूल माला के साथ इस्तकबाल किया। जुलुस के लोगों ने भी विधायक को फूल माला से सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि बिलासपुर शहर को प्रदेश में कौमी एकता के नगर के रूप में जाना जाता है।